मंथन संपूर्ण विकास केंद्र- मासिक गतिविधियों की प्रमुख झलकियाँ | जून 2026 | दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान
संस्कारशाला
मासिक संस्कारशाला के अंतर्गत "Bed Hygiene – स्वच्छ आदतें श्रेष्ठ संस्कार" विषय पर प्रेरणादायी सत्र आयोजित किए गए। संवादात्मक चर्चाओं एवं व्यवहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, बिस्तर एवं शयन-स्थल की साफ-सफाई तथा अनुशासित दैनिक दिनचर्या के महत्व से परिचित कराया गया।

अलङ्कृता: यमराज से विक्ट्री- सावित्री
इस माह की अलङ्कृता का विषय "यमराज से विक्ट्री – सावित्री" रहा। सत्र में माता सावित्री के अदम्य साहस, अटूट श्रद्धा एवं धर्मनिष्ठा से परिचित कराते हुए बच्चों को धैर्य, सत्यनिष्ठा, दृढ़ संकल्प एवं आत्मविश्वास जैसे जीवन-मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।

SUPW कार्यशाला
Footwear & Accessories विषय पर आयोजित SUPW कार्यशाला में विद्यार्थियों ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं के पुनः उपयोग एवं नवाचारपूर्ण निर्माण की कला सीखी। इस गतिविधि ने बच्चों में सृजनात्मकता, पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के सदुपयोग की भावना को प्रोत्साहित किया।
भारत गौरव गाथा : शनि शिंगणापुर की सांस्कृतिक यात्रा
"भारत गौरव गाथा – आओ करें भारत की सैर" श्रृंखला के अंतर्गत विद्यार्थियों ने महाराष्ट्र स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल शनि शिंगणापुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विशेषताओं का वर्चुअल भ्रमण किया। इस सत्र ने बच्चों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य किया।
शिक्षक-स्वयंसेवक एवं तकनीकी ग्रूमिंग कार्यशालाएँ
शिक्षक-स्वयंसेवक प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से मूल्यपरक शिक्षण, बाल-केंद्रित अधिगम एवं प्रभावी मार्गदर्शन कौशल को सुदृढ़ किया गया। वहीं तकनीकी ग्रूमिंग कार्यशालाओं द्वारा कंप्यूटर अनुप्रयोगों, डिजिटल उपकरणों एवं आधुनिक शिक्षण मंचों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने का प्रयास किया गया।
