Read in English

उत्तरप्रदेश, मेरठ शाखा ने 12 सितम्बर को B.K महेश्वरी कन्या Inter College में “तू है शक्ति” कैंपेन के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया| संतुलन volunteers ने dance performance द्वारा कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम का संदेश दिया| साध्वी जी ने अपने व्याख्यान से जीवन में स्थिरता व् सकारात्मकता की अनिवार्यता पर प्रकाश डाला| साध्वी जी ने महिलाओं की खोई गरिमा को पुनः पाने हेतु शारीरिक, मानसिक व् आध्यात्मिक तीनों स्तरों पर सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया| इस कार्यशाला में लगभग 400 छात्र उपस्थित रहे| कॉलेज के शिक्षकों, प्रधानाचार्य व् प्रबंधकों ने संस्थान कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अपने आगामी कार्यक्रमों के लिए भी आमंत्रित किया| कार्यशाला का अंत संस्थान के समाजिक कार्यक्रमों की प्रदर्शनी से हुआ| साथ ही मेरठ शाखा ने सैयद गाँव की 30 महिलाओं के साथ कन्या भ्रूण हत्या को समूल समाप्त करने हेतु अनेक तथ्यों पर चर्चा की| साध्वी दिव्य योगा भारती जी ने नारी सम्बन्धित प्रचलित अनेक गलत धारणाओं को समाज से समाप्त करने के बारे में समझाया| कई महिलाओं ने स्वयं के साथ हुए भेदभाव की घटनाओं को साँझा किया| कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम व् कन्या शिक्षा की शपथ ली| मेरठ शाखा ने तीज के उपलक्ष्य पर “गिन्नी देवी Degree College” में 'Take a ride, save the girl child' कार्यशाला का आयोजन किया| इस आयोजन में 200 छात्रों ने भाग लिया| लिंग समानता कार्यक्रम- संतुलन के अंतर्गत पंजाब, फीरोजपुर शाखा ने संस्थान आश्रम में तीज कार्यक्रम का आयोजन किया| इस कार्यक्रम में लगभग 850  लोग शामिल हुए| dance performance, skit व् अनेक गतिविधियों द्वारा समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या व् नारी के प्रति बढ़ते अपराधों का मार्मिक प्रस्तुतिकरण किया गया| कार्यक्रम में पूर्व सांसद, फीरोजपुर व् किसान मोर्चा अध्यक्ष, भाजपा, पंजाब- श्री. S. सुखपाल सिंह नन्नू जी भी उपस्थित रहे|

DJJS Meerut leaving no stone unturned to ignite Shakti within women

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox