Read in English

काठमांडू, नेपाल: उत्सव और नारीत्व वे सूत्र हैं जो विश्वभर में महिलाओं को एक साथ जोड़ते हैं। भारत और नेपाल के बीच मध्य सांस्कृतिक समरसता से यह संबंध और भी विशेष हो जाता हैं। सीमा से अलग होने के बावजूद धार्मिक जड़े, प्रेम और गहन मित्रता दोनों की प्रगाढ़ता को और भी बढ़ाती हैं।

DJJS Santulan commemorates Teej festival beyond borders, brings women of Nepal aboard

इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाने हेतु, डी.जे.जे.एस. संतुलन ने पहाड़ों के देश - नेपाल के काठमांडू शहर में एक भव्य महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया, जो तीज के त्योहार को समर्पित था!

इस शानदार कार्यक्रम में निःस्वार्थ स्वयंसेवकों द्वारा महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण पर एक अंतर्दृष्टिपूर्ण वार्ता, रोमांचक नाटिका, भावपूर्ण संगीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किए गए।

DJJS Santulan commemorates Teej festival beyond borders, brings women of Nepal aboard

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने बालिकाओं के लिए मूल्य निर्माण और महिलाओं को उनके आत्म-मूल्य का एहसास कराने के लिए डी.जे.जे.एस. संतुलन के प्रयासों की सराहना की।

संतुलन - डी.जे.जे.एस. का लिंग समानता कार्यक्रम, जो कि संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की विचारधारा की तर्ज पर चलने वाला अद्वितीय सामाजिक-आध्यात्मिक प्रकल्प है। जो जन संवेदीकरण अभियानों के माध्यम से आध्यात्मिक जागृति के सहयोग से भेदभाव से लड़ने और लिंग समानता को फिर से स्थापित करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म - इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से हमारे साथ बने रहें और इसी तरह की ज्ञानवर्धक गतिविधियों को देखें, केवल @djjssantulan पर।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox