Read in English

प्रस्तुत है, इस विकट कोविड काल में मानव के आध्यात्मिक उत्थान व विश्व में नवीन ऊर्जा का स्पंदन करने हेतु आयोजित संस्थान की विशेष डिजिटल श्रीमद् भागवत् कथा के पंचम् दिवस [July 14, 2021] के फोटो हाईलाइट्स।

#DJJSKatha | Day 5 | God Can be Seen - stated Sadhvi Aastha Bharti Ji in Digital Bhagwat Katha

डिजिटल श्रीमद् भागवत् कथा के 5 वें दिन, कंस वध प्रसंग की मार्मिक प्रस्तुति के साथ, अधर्म को समाप्त करने और धर्म की संस्थापना हेतु धरा पर भगवान के अवतरण की सार्वभौमिक घोषणा को पुनः बुलंद किया गया। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा आत्म-साक्षात्कार के शाश्वत विज्ञान - ब्रह्मज्ञान में दीक्षित, साध्वी आस्था भारती जी ने भक्तों को ईश्वर को तत्त्व रूप से जानने के लिए प्रेरित किया। क्योंकि जो उनके वास्तविक रूप का अनुभव कर लेते हैं, वही मानव वेश में अवतरित प्रभु को पहचान, उनके दिव्य कार्यों में सहयोगी बन पाते हैं। 'मंगल आरती' के मधुर गायन में भक्तों की वर्चुअल भागीदारी ने आरती की दिव्यता को कई गुना बढ़ा दिया।

डीजेजेएस के यूट्यूब चैनल को अभी सब्सक्राइब करें- http://www.youtube.com/djjsworld और घंटी के चिन्ह को दबाना न भूलें।

#DJJSKatha | Day 5 | God Can be Seen - stated Sadhvi Aastha Bharti Ji in Digital Bhagwat Katha

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox