Read in English

DJJS मंथन - संपूर्ण विकास केंद्र (SVK) ने वंचित समुदायों के बीच शिक्षा की पहुँच को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरण का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बुनियादी शैक्षणिक ज़रूरतों, जैसे कि पुस्तकें, कॉपिया, स्कूल बैग, पानी की बोतलों तथा अन्य आवश्यक सामग्रियों से सुसज्जित करना था, जो एक सुव्यवस्थित शिक्षण यात्रा के लिए आवश्यक हैं। यह पहल सुविचारित योजना और नवयुवक विद्यार्थियों की बदलती आवश्यकताओं की गहन समझ को दर्शाती है।

Manthan SVK Distributes School Essentials Across Centres | March 2026

बिहार (पदमपुर, परसौनी, धनौजा और बोधगया), हरियाणा (गुरुग्राम और बहादुरगढ़), पंजाब (गोपाल नगर, अशोक नगर, किचलू नगर और सेखेवाल), दिल्ली (द्वारका और उत्तम नगर) तथा उत्तर प्रदेश (जमुनिकला) के केन्द्रों के विद्यार्थियों ने इस पहल का लाभ प्राप्त किया। उन्हें ऐसे संसाधन प्राप्त हुए जिनका उद्देश्य उनकी शैक्षणिक गतिविधियों और स्कूल में दैनिक भागीदारी, दोनों को बढ़ावा देना था। इस पहल के सफल क्रियान्वयन में मंथन केvolunteers ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्होंने वितरण प्रक्रिया को सुचारु एवं प्रभावी रूप से संपन्न किया।

मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर इस कार्यक्रम ने ऐसा अनुकूल वातावरण निर्मित किया, जिसमें विद्यार्थी बिना किसी अवरोध के बौद्धिक एवं व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकें। सुव्यवस्थित वितरण प्रक्रिया ने संसाधनों के प्रति अनुशासन और मूल्यबोध की भावना भी विकसित की, जो उत्तरदायी एवं सजग व्यक्तित्व के निर्माण के व्यापक उद्देश्य के अनुरूप है।

Manthan SVK Distributes School Essentials Across Centres | March 2026

अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने इस पहल के प्रति अपनी सराहना व्यक्त की और स्वीकार किया कि इस प्रकार का सहयोग शिक्षा में आने वाली बाधाओं को कम करने में सहायक है। विशेष रूप से विद्यार्थियों ने साझा किया कि आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता ने उनकी प्रेरणा, निरंतरता और अपने शैक्षणिक लक्ष्यों के प्रति आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया है।

इस पहल के माध्यम से मंथन SVK सकारात्मक परिवर्तन के प्रेरक के रूप में अपनी भूमिका को और सुदृढ़ कर रहा है, साथ ही विद्यार्थियों की आकांक्षाओं को पोषित करते हुए एक प्रगतिशील एवं समतामूलक समाज के निर्माण में शिक्षा के महत्व को पुनर्स्थापित कर रहा है। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में संचालित यह पहल नवपीढ़ी के समग्र विकास एवं मूल्याधारित शिक्षा की सुदृढ़ नींव स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox