संस्थान की United Kingdom शाखा ने लंदन में माता की चौकी का आयोजन किया| ‘मैया मोरे अंगना दरस दिखा’ नामक इस कार्यक्रम ने माता की सुंदर भेटों से भक्तिमय समा बाँध दिया| सुमधुर भजनों पर झूमते श्रद्धालुओं ने इन भजनों में छिपे गूढ़ अर्थों को भी जाना| साध्वी भक्तिप्रिया भारती जी व गुरु भाई कबीर ने नवरात्र व माँ जगदम्बा की भक्ति को शास्त्रों व विज्ञान के आधार पर समझाया| भक्ति एवं माँ जगदंबा को अपने घर-आंगन में बुलाने की शाश्वत विधि भी समझाई गई| 4 अक्टूबर को साध्वी भावार्चना भारती जी ने H.NO. 1195, SEC.- 1, H.B.C. HUDA, शाहबाद, मारकंडा, हरियाणा में माँ भगवती जागरण प्रस्तुत किया| 1 अक्टूबर को HOTEL NAGPAL REGENCY, लुधियाना, पंजाब में भजन संध्या का कार्यक्रम साध्वी त्रिपदा भारती जी द्वारा किया गया|
