Read in English

संस्थान द्वारा हर माह विशाल स्तरीय मासिक सत्संग समागम व भंडारे का आयोजन किया जाता है| इसी श्रृंखला में संस्थान ने दिल्ली के दिव्य धाम आश्रम में 2 अक्टूबर को मासिक सत्संग समागम आयोजित किया| कार्यक्रम का शुभारम्भ  ब्रह्मज्ञानी वेद पाठियों द्वारा वेद-मंत्र उच्चारण से हुआ| सुमधुर भजन संकीर्तन व् प्रेरणादायक विचारों द्वारा जीवन में विकास हेतु मनुष्य को सदैव चलते रहने के लिए प्रेरित किया गया| साथ ही सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्यों ने गुरु भक्ति के अनेक पहलुओं को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा| उन्होंने बताया की एक शिष्य को सदैव गुरु वचनों पर विश्वास करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए| साध्वी परमा भारती, साध्वी शैलासा भारती, साध्वी सुरजीता भारती जी, स्वामी विशालानंद जी व् स्वामी चिदानन्द जी ने भी अद्ध्यात्मिक विचारों को उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष रखा| समाज की कई महत्वपूर्ण हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की| इस कार्यक्रम से हजारों की संख्या में भक्त-श्रद्धालु लाभान्वित हुए|

Monthly Spiritual Congregation: Discourses to kindle Eternal Spiritual Values at Divya Dham Ashram, New Delhi

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox