Read in English

हाल ही में राजस्थान, अनूपगढ़ शाखा द्वारा संस्थान के बंदी सुधार व् पुनर्वास कार्यक्रम– अंतरक्रांति तहत अनूपगढ़ उप जेल में त्रिदिवसीय आध्यात्मिक सत्र का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक- श्रीमती शिमला बावरी जी, SDM- श्री अरविंद जकनद जी और उपाध्यक्ष -Vice President ABJR- श्री महेंद्र तारद जी द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ| भाजपा नेता- श्री सतपाल मुंजाल जी, श्री छगन बजाज जी व् श्री विजेंद्र सिंह राठौर जी आदि प्रबुद्ध लोग भी उपस्थित हुए| साध्वी सोम्या भारती जी, साध्वी प्रियंका भारती जी, स्वामी प्रेमानंद जी व् स्वामी रमन जी ने अनेक प्रेरणादायक विचारों द्वारा कैदियों को जीवन में सही दिशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी| उन्होंने बताया की ध्यान द्वारा किस प्रकार हम विकृत सोच को परिवर्तित कर जीवन में उत्थान की ओर अग्रसर हो सकते है| साथ ही उन्होंने ध्यान की सही पद्धिति के विषय में भी बताया| कार्यक्रम में लगभग 150 कैदियों ने भाग लिया| कार्यक्रम के दौरान 27 कैदियों ने ब्रह्मज्ञान द्वारा ईश्वर दर्शन को पाया| हरियाणा, district (जिला) जेल- कैथल में भी आध्यात्मिक विचारों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया| स्वामी धीरानंद जी व् स्वामी योगेशानंद जी ने अपने विचरों द्वारा कैदियों को ईश्वर की और बढ़ने की प्रेरणा दी| साथ ही कैदियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत करवाया| लगभग 185 कैदियों ने कार्यक्रम में भाग लिया| साथ ही Jail Superintendent (जेल अधीक्षक)- श्री राज कुमार शर्मा, Dy. Superintendent(उप अधीक्षक)- श्री सुरेंदर कुमार व् श्री सुमित पवार, श्री रोशन लाल आदि जेल अधिकारी उपस्थित रहे|

Prisoners Blessed with the Nectar of Wisdom and Compassion

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox