Read in English

भारत व्यापार प्रचार संगठन (ITPO) द्वारा नवर्निर्मित भारत मंडपम, प्रगति मैदान 2.0, नई दिल्ली में आयोजित 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के मंच पर DJJS की यूथ ड्राइव SAM ने उपस्थित युवाओं सहित सभी दर्शकों को संबोधित किया।

SAM empowers Youth at the 42nd India International Trade Fair 2023 at Bharat Mandapam, Pragati Maidan 2.0, New Delhi

"वसुधैव कुटुंबकम्" की थीम व अवधारणा को प्रोत्साहित करते हुए व्यापार मेले में युवाओं को SAM का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में एम्फीथिएटर 2 में आयोजित कार्यक्रम हाउसफुल रहा व SAM के परफॉर्मेंस को देखने के लिए लोग भारी संख्या में दिखाई दिए।

SAM के इन-हाउस फ्यूजन रॉक बैंड, Eternal Bliss ने अपने स्वरचित धुनों के साथ मंच पर धूम मचाते हुए सुर्खियां बटोरीं। इसके साथ ही, SAM के पर्फॉर्मिंग आर्ट्स ग्रुप, Eternal Splendor ने भारतीय क्रांतिकारियों के बलिदानों से भरे जीवन को चित्रित करते हुए एक नृत्यनाटिका प्रस्तुत की जिसने युवाओं के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावनाओं को पुनः जागृत किया व राष्ट्र और उसकी संस्कृति के उत्थान हेतु अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

SAM empowers Youth at the 42nd India International Trade Fair 2023 at Bharat Mandapam, Pragati Maidan 2.0, New Delhi

DJJS सदस्य द्वारा एक लघु भाषण ने दर्शकों में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का प्राणपन के साथ निर्वाह करने के लिए   प्रेरित किया व उनके अंदर के विश्व परिवर्तन के सामर्थ्य को उजागर किया। कार्यक्रम में SAM के ‘ताल’ डांस ग्रुप ने वेस्टर्न बीट्स पर शास्त्रीय नृत्य कर दर्शकों को आकर्षित व प्रभावित किया|

NDMC के सदस्य और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के "नमो ऐप" के राष्ट्रीय समन्वयक श्री कुलजीत चहल जी और 'एक काम देश के नाम' पहल के अध्यक्ष श्री राजीव बब्बर जी सहित कई विशिष्ट अतिथि इस अवसर पर उपस्थित रहे|

दर्शकों ने अपने अविस्मर्णीय अनुभव साझा करते हुए कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की| SAM के निःस्वार्थ कलाकारों और ऑफ-स्टेज वॉलनटीयर्स से प्रेरित होकर, उपस्थित लोगों ने एक नई ऊर्जा, नए उद्देश्य व राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ भारत मंडपम के एम्फीथिएटर 2 से विदा ली|

SAM की अतुल्नीय परफॉर्मेंस से प्रभावित होकर, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यक्रम की झलकियाँ प्रदर्शित की| SAM ने युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक समृद्धि पर जोर देते हुए 42वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में परफॉर्म किया और दर्शकों को राष्ट्र के नाम एक अविस्मर्णीय शाम का उपहार दिया।

SAM के साथ जुडने के लिए संपर्क करें: [email protected]

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox