Read in English

प्रेरणा, संगीत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर SAM Workshops के कार्यक्रम ने नोएडा के GL Bajaj Institute of Technology and Management (GLBITM) को कला व आत्मजागृति के अद्भुत संगम से रोशन कर दिया।

SAM Energizes GL Bajaj with Youth Power & Inspiration

कार्यक्रम की शुरुआत, SAM Workshops के In-house fusion band “EternalBliss” की मधुर और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति से हुई | उनके ऊर्जावान सुरों ने पूरे सभागार में आनंद और शांति का माहौल बना दिया। भक्ति और युवाशक्ति के समन्वय से बैंड ने आध्यात्मिकता व कला के बीच एक अद्भुत संगम प्रस्तुत किया |

इसके बाद ‘Eternal Splendor’, SAM Workshops के performing arts group ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का मंचन किया जो दर्शकों को गहन आत्मचिंतन की यात्रा पर ले गया। नाटक में विवेकानंद जी के दृढ़ संकल्प, करुणा और युवाओं के प्रति विश्वास को जीवंत किया गया-उनका अमर संदेश उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको सभागार में गूंज उठा।

SAM Energizes GL Bajaj with Youth Power & Inspiration

साध्वी रुचिका भारती जी (प्रचारक, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान) ने प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बताया कि आत्मबोध के द्वारा ही युवा अपने भीतर की शक्ति को पहचान सकते हैं और जीवन की चुनौतियों का व्यावहारिक समाधान पा सकते हैं।

कार्यक्रम में हास्य और आनंद का रंग भरते हुए प्रसिद्ध कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने अपने अनोखे अंदाज़ से दर्शकों को खूब हँसाया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मनोरंजन और प्रेरणा का सुंदर संतुलन बना दिया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले विशिष्ट अतिथियों में प्रो. डॉ. प्रीति बजाज (निदेशक,GLBITM), श्री अभिषेक शर्मा (भाजपा जिला अध्यक्ष, गौतम बुद्ध नगर) और स्वामी नरेंद्रानंद जी (राष्ट्रीय सचिव, DJJS) शामिल रहे, जिन्होंने युवाओं को कला और आध्यात्मिकता के माध्यम से प्रेरित करने के लिए SAM Workshops की सराहना की।

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में, साध्वी डॉ. शिवानी भारती जी (निदेशक, SAM Workshops) और साध्वी रुचि भारती जी (समन्वयक, SAM Workshops) निरंतर, SAM workshops के मिशन “Transforming Young Lives” को साकार करने हेतु युवाओं का मार्गदर्शन कर रही हैं।

कार्यक्रम के समापन पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हर चेहरा प्रेरणा और उत्साह से दमक उठा| यह शाम सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मजागृति की एक अविस्मरणीय यात्रा थी|

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox