43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आई.आई.टी.एफ.) में SAM द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कियागया। यह कार्यक्रम दिनांक 23 नवंबर 2024 को भारत मंडपम के ‘अम्फीथिएटर II’ में आयोजित किया गया।

विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम की भव्य शुरुआत हुई। “इटरनलब्लिस” के प्रतिभागियो ने अपनी मूल रचनाओ और धुनो द्वारा स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह, सुखदेव आदि महानपुरुषों का चित्रण किया जो सीधा श्रोताओ के दिल से जुड़ गया था। उन्होंने अपनी धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करदिया और पूरा प्रांगण “भारत माता की जय” के नारों से गूंजने लगा। इटरनल ब्लिस ने अपने संगीत के माध्यम से न केवल दर्शकों को अपनी संस्कृति से अवगत कराया अपितु उन महान पुरुषों के जीवन की आध्यात्मिक शक्तियों कोभी दर्शाया।
“इटरनल स्प्लेंडर” द्वारा एक बेले प्रस्तुत किया गया जिसने स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरक यात्रा को जीवंत करदिया। इसमे स्वामी विवेकानंद द्वारा विश्वभर के उद्योगपतियों और राजनैतिक लोगो पर किस प्रकार अपनी छाप छोड़ीयह दर्शाया गया। जिसे देखकर दर्शक भी भाव-विभोर हो गए।

डी.जे.जे.एस की प्रचारिका साध्वी रुचिका भारती जी के विचारप्रेरक वचनों ने स्वामी विवेकानंद के बहुमुखी जीवन परप्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी को ना केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शक के रूप में प्रस्तुत किया अपितु उन्हेंएक साहसिक दृष्टि वाले दूरदर्शी राजनेता के रूप में भी प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम के अंत में टीम ‘लास्था’ के अविस्मरणीय प्रदर्शन ने दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने पश्चिमी धुनों परशास्त्रीय नृत्य का मिश्रण प्रस्तुत किया जो संस्कृतियों के मिश्रण का प्रतीक है।
इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथिगण भी उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की|