परीक्षाओं का दौर आते ही छात्रों को चिंता का सामना करना पड़ता है। DJJS के युवा सशक्तिकरण अभियान SAM वर्कशॉप्स ने छात्रों को स्ट्रेस फ्री करने के लिए व छात्रों के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति अपने संकल्प को ध्यान में रखते हुए 12 मई, 2023 को SAM इंटरनेशनल स्कूल, द्वारका के असेंबली हॉल में Yoga@SAM-‘Bend it like Yogis’ का आयोजन किया। वर्कशॉप का उद्देश्य स्ट्रेस दूर करने के लिए छात्रों को प्रभावी योग तकनीक सिखाना था।

छात्र इस योग वर्कशॉप में भाग लेने के लिए उत्सुकता से हॉल में एकत्रित हुए। योग प्रशिक्षिका नेहा और वाटिका (SAM वालंटियरों) ने छात्रों का स्वागत कर सत्र का आरंभ किया। प्रशिक्षकों ने छात्रों को "Yoga@SAM" के विशेष उद्देश्य के बारे में बताया जिसके बाद बच्चों को एक वीडियो दिखाई गयी जिसमें SAM वर्कशॉप द्वारा चलाए जा रहे युवा-केंद्रित अभियानों की विस्तृत श्रृंखला को दिखाया गया। जिसके बाद मन्त्रों से वर्कशॉप की शुरुवात की गयी|
योगाभ्यास शुरू करने के लिए छात्रों ने पांच मिनट के वार्म-अप रूटीन में भाग लिया, जिसमें त्रिकोणासन (त्रिकोण मुद्रा), वीरभद्रासन (योद्धा मुद्रा), और पादहस्तासन (फॉरवर्ड बेंड पोज़) जैसे आसन शामिल थे। प्रशिक्षकों ने स्पष्ट मार्गदर्शन प्रदान किया और छात्रों के लाभ के लिए प्रत्येक आसन को करके दिखाया जिसे छात्रों ने भी साथ में किया व उन्हें बहुत अच्छा लगा।

छात्रों में उत्साह व जिज्ञासा बढ़ती देख योग प्रशिक्षकों ने छात्रों को पार्टनर योग पोज़ को कराया जिसमे छात्रों ने पार्टनर फॉरवर्ड फोल्ड, सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट, टेम्पल पोज़ और डबल ट्री पोज़ जैसे विभिन्न पोज़िस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन एक्टिविटीस को विशेष रूप से छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया था जो आने वाले परीक्षाओं के दबाव से प्रभावित हो अक्सर अस्वस्थ जीवन शैली को फॉलो करने लग जाते है जैसे कि ओवरईटिंग, अत्यधिक सोशल मीडिया का उपयोग, निष्क्रियता और अत्यधिक स्क्रीन टाईम। SAM वालंटियर्स और स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को स्ट्रेस फ्री करने व स्वस्थ आदतों की ओर मार्गदर्शन करने के लिए सहयोग किया जिससे छात्रों की शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तरों पर वृद्धि हुई।
SAM वालंटियर्स और उनके शिक्षकों से प्रेरित होकर, छात्रों ने सराहनीय प्रयास किए और सूर्य नमस्कार मैराथन, ताड़ासन (पर्वत मुद्रा), और धनुरासन (धनुष आसन) सहित अन्य लाभकारी आसन किए।
आसनों के 45 मिनट के अभ्यास के बाद SAM समन्वयक साध्वी रूचि भारती जी ने छात्रों को सम्पूर्ण स्वास्थ्य के महत्व के बारे में संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य में भी योगदान देता है। "शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्" वाक्यांश को समझाते हुए उन्होंने कहा कि शरीर ही सारे कर्तव्यों को पूरा करने का एकमात्र और परम साधन है। अपने मन, बुद्धि, आत्मा और शरीर पर महारत हासिल करके छात्र जीवन के सभी आयामों में परम स्वास्थ्य को प्राप्त कर सकते हैं। यह अभ्यास व्यक्ति को अपनी वास्तविक क्षमता पहचानने में सक्षम बनाता है जिससे एक आनंदपूर्ण और संतुलित जीवन प्राप्त होता है।
Bend it like yogis’ में भाग लेने के बाद छात्र स्फूर्ति से भर गए और SAM के युवा कार्यकर्ताओं की खूब प्रशंसा की| सेशन के बाद सभी छात्रों को ममेंटो के रूप में "SAMite" बैज भी दिए गए| SAM मीडिया टीम ने वर्कशॉप को समाप्त करते हूए छात्रों के साथ बिताये कुछ यादगार और अद्भित क्षणों को कैमरे में कैद किया pictures के रूप में ले सकते हैं|