Read in English

पंजाब, लुधियाना शाखा द्वारा 31 अगस्त से 4 सितम्बर तक शिव कथा का आयोजन कबीर नगर, नजदीक निर्मल पैलेस, लुधियाना में किया गया| साध्वी त्रिपदा भारती जी द्वारा कथा का वाचन किया गया| कथा का शुभारम्भ सर्व श्री आशुतोष महाराज जी के ब्रह्मज्ञानी शिष्य व् शिष्याओं द्वारा वेद मंत्र उच्चारण से हुआ| शिव कथा में अनेक श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई विशेष अतिथियों की उपस्थिति रही| साध्वी जी ने कथा के माध्यम से लोगों को भगवान शिव के वास्तविक स्वरूप से जुड़ने का मार्ग प्रदान किया| उन्होंने बताया की मात्र ब्रह्मज्ञान के माध्यम से ही हम भगवान की वास्तविकता से परिचित हो सकते है| उसके उपरान्त ही हम स्व उत्थान व् समाज कल्याण में सहयोग कर सकते है| शिव कथा के माध्यम से लोगों ने संस्थान की आध्यात्मिक व् समाजिक गतिविधियों को जाना| साध्वी जी ने विशेषकर संस्थान के बोध कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताते हुए लोगों से नशे से दूर रहने की अपील भी की|

Shiv Katha Advocating The Art Of Real Meditation In Punjab

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox