उतराखंड, देहरादून के परेड ग्राउंड में 9 से 17 नवम्बर तक श्रीमद्भागवत कथा नवाह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया| भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए कथा का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व कथाव्यास के सम्मान से हुआ| इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए| कथा प्रसंगों का सरस वाचन करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री आस्था भारती जी ने अनेक प्रसंगों के अध्यात्मिक व वैज्ञानिक तथ्यों को भी प्रस्तुत किया| उनकी सरस व धाराप्रवाह वाचन शैली से प्रभावित होकर कार्यक्रम में अपार जनसमूह उमड़ा| साध्वी जी ने भगवान श्री कृष्ण की अनेक दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया की श्री कृष्ण लीलाओं के पूर्ण लाभ की प्राप्ति उनके वास्तविक तत्व रूप को जानने से ही सम्भव है| उपस्थित श्रद्धालुओं ने बताए गए प्रेरणादायक कथा प्रसंगों के माध्यम से ब्रह्मज्ञान को जाना व उससे जुड़ने की इच्छा भी प्रकट की| इस कथा का प्रसारण संस्कार चैनल पर भी किया गया|
