Read in English

संपूर्ण-शिक्षा कार्यक्रम- मंथन ने गाँधी जयंती के उपलक्ष्य पर 2 अक्टूबर को एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया| इस दिन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस अभियान में हर साल मंथन अपनी सहभागिता देते हुए ऐसे अभियान चलाता है| इस बार भी पंजाब, हरियाणा, बिहार और दिल्ली के सभी सम्पूर्ण विकास केन्द्रों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाई| इस मुहीम द्वारा स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य-सम्बन्धी जागृति भी दी गई| ग्रामीण क्षेत्रों, गरीब इलाकों, झुग्गी बस्तियों में लोगों तक साफ-सफाई रखने के बहुत से महत्वपूर्ण तरीकों को रैली के माध्यम से पहुँचाया गया| मंथन के निस्वार्थ कार्यकर्ताओं, अध्यापकों व विद्यार्थियों ने slogans द्वारा प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी| इस स्वच्छता अभियान में आम लोगों ने Signature Campaign का हिस्सा बनकर अपना सहयोग दिया| कई लोगों ने हस्ताक्षर करके ‘Make India, Clean India’  का संकल्प लिया| जन-जन तक रैली द्वारा अपनी बात पहुँचाने के साथ manthanites ने कई क्षेत्रों की सफाई कर समाज में उदाहरण भी प्रस्तुत किया| इस प्रकार 18 केन्द्रों ने देश के अलग-अलग इलाकों में नागरिकों को स्वच्छ भारत की प्रेरणा दी| इस स्वच्छता अभियान में लगभग 1500 लोग शामिल हुए| नागरिकों ने मंथन कार्यकर्ताओं व विद्यार्थियों के इस अभियान को सराहा व इसका हिस्सा भी बने| 2 अक्टूबर को ही मंथन ने एक और विशेष अभियान का आगाज़ किया| इस दिन दिव्य धाम आश्रम में ‘दान उत्सव- Joy of Giving Week’ नामक अभियान से लोगों को परिचित करवाया गया| 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत लोग जरूरतमंद बच्चों तक कई प्रकार की मदद पहुँचा सकते हैं| सम्पूर्ण विश्व में मनाए जाने वाले इस उत्सव को भारत में भी नामी-गिरामी हस्तियों व आम लोगों द्वारा मनाया जाने लगा है| इस वर्ष मंथन भी इस उत्सव द्वारा निर्धन बच्चों तक विशेष सुविधाएँ पहुँचाने का एक सुंदर मौका समाज के लिए लेकर आया है|

स्वच्छ भारत – साक्षर भारत

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox