Read in English

‘दिव्य ज्ञान’ के गूढ़ रहस्यों को उद्घाटित करने व समाज को आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रेरित करने हेतु श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डी.जे.जे.एस) के दिव्य मार्गदर्शन में ‘दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान’ द्वारा 10 फरवरी, 2024 को रेनेसां लंदन हीथ्रो होटल, लंदन, यूनाइटेड किंगडम में एक रोचक व परिवर्तनकारी भक्ति कार्यक्रम ‘स्पिरिचुअल फोरम’ का आयोजन किया गया। ‘स्पिरिचुअल फोरम’ का मुख्य उद्देश्य साधकों को आंतरिक शांति व ज्ञान की ओर अग्रसर करने वाले 'दिव्य विज्ञान' की गहन विद्या व शिक्षाओं का अन्वेषण करने हेतु एक मंच प्रदान करना रहा। इस आयोजन ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित उन जिज्ञासुओं को आकर्षित किया जो अपनी अंतरात्मा के साथ एक गहरा सम्बन्ध स्थापित करने के इच्छुक थे, जिससे कार्यक्रम में शांति व दिव्यता का वातावरण तैयार हुआ।

Theology of Divine Science unveiled at Spiritual Forum organized by DJJS at London, UK

कार्यक्रम डी.जे.जे.एस की प्रतिनिधि साध्वी भक्ति प्रिया भारती जी द्वारा दिए गए आध्यात्मिक प्रवचनों के साथ-साथ डी.जे.जे.एस के निःस्वार्थ स्वयंसेवकों द्वारा संचालित आध्यात्मिक गतिविधियों से सुशोभित था। इन समर्पित स्वयंसेवकों ने अध्यात्म के विषय पर अपने अनुभव सांझा कर उपस्थित लोगों में अध्यात्म के प्रति रुची को बढ़ाया। प्रवचनों में विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक विचार प्रस्तुत किए गए जिनमें आत्म-अवलोकन के महत्व से लेकर आध्यात्मिक विकास हेतु व्यावहारिक विधियों को सांझा किया गया। 

डी.जे.जे.एस प्रतिनिधि ने विचारोत्तेजक प्रस्तुतियों द्वारा उपस्थित लोगों को “आंतरिक ज्ञान” के मार्ग पर अग्रसर करने हेतु आध्यात्मिक पथ पर पूर्ण गुरु (सतगुरु) के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों को अपने दैनिक जीवन में आध्यात्मिक अभ्यासों को सम्मिलित करने के लिए भी निर्देशित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दिव्य ज्ञान (ब्रह्मज्ञान) पर आधारित ध्यान साधना रहा, जिससे मन को स्थिर कर अंतरात्मा से जुड़ने के महत्व पर बल दिया गया।

Theology of Divine Science unveiled at Spiritual Forum organized by DJJS at London, UK

डी.जे.जे.एस प्रतिनिधि द्वारा आयोजित ‘प्रश्नोत्तरी सभा’ एक उल्लेखनीय विशेषता रही। जिसके माध्यम से उपस्थित जिज्ञासुओं को आध्यात्मिक विषयों पर स्पष्टता व गहरा उतरने का अवसर मिला। एक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से यू.के में डी.जे.जे.एस द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकल्पों व सामाजिक कल्याण कार्यों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें संस्थान की समाज सेवा व सकारात्मक परिवर्तन के प्रति कटिबद्धता को प्रकाशित किया गया।

‘स्पिरिचुअल फोरम’ एक शानदार सफल कार्यक्रम रहा जिसने उपस्थित सभी लोगों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा। इस कार्यक्रम ने न केवल आध्यात्मिक जिज्ञासुओं को एकत्रित करने का मंच प्रदान किया बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान को विकसित करने हेतु व्यावहारिक अंतर्दृष्टि और साधन भी प्रदान किए।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox