Read in English

दिल्ली विश्वविद्यालय के गुरु गोविन्द सिंह कॉमर्स महाविद्यालय के रोटेरेक्ट क्लब द्वारा आयोजित आग़ाज-18 इवेंट में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के मंथन प्रकल्प को आमंत्रित किया गया। यह आग़ाज इवेंट 24 सितम्बर को रोटेरेक्ट क्लब के अध्यक्ष यथार्थ गुप्ता जी और उनकी टीम के प्रतिष्ठापन हेतु किया गया।                       

AAGAZ’18 – Manthan’s Participation in the Installation Ceremony of Rotaract Club of Sri Guru Gobind Singh College of Commerce (SGGSCC), University Of Delhi

इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मूल रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य मुख्य अतिथि महेश गुप्ता (अध्यक्ष), सम्मान अतिथि प्रशांत सहगल (भूतपूर्व अध्यक्ष), श्रीमती जसजीत कौर कोचर (क्लब संयोजक और समिति सदस्य), पीएचएफ आशिमा अग्रवाल (जिला रोटारैक्ट प्रतिनिधि आरआईडी 3011), असित गुप्ता (संयुक्त सचिव) तथा मंथन –संपूर्ण विकास केंद्र की संचालिका साध्वी दीपा भारती जी, मौजूद थे। इस समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व रोटेरेक्ट क्लब के भाषण के माध्यम से किया गया। इस इवेंट का विशेष आकर्षण मंथन संपूर्ण विकास केंद्र की मंगोलपुरी स्थित शाखा के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशप्रेम से ओत –प्रोत नृत्य था, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। तत्पश्चात रोटेरेक्टर्स ने अपने भाषण में समाज के प्रति अपने निःस्वार्थ सेवा व गत चार महीनों के उपलब्धियों के विषय में बताया। रोटेरेक्ट टीम ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से 2018-19 में होने वाले परियोजनाओं को भी विस्तृत तौर पर बताया। मुख्य रूप से क्लब ने उन परियोजनाओं पर भी बल दिया जो मंथन– संपूर्ण विकास केंद्र के साहचर्य से संयोजित हुआ जैसे प्रौढ़ शिक्षा केंद्र और प्रशिक्षण केंद्र।

इसी क्रम में श्री गुरु गोविन्द सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.जतिंदर सिंह जी व रोटेरेक्ट क्लब के अध्यक्ष महेश गुप्ता जी ने रोटेरेक्ट क्लब के कार्यों की सराहना करते बताया की किस प्रकार से यह क्लब युवाओं को समाज के उत्थान के कार्यों के लिए उन्नत अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होनें रोटेरेक्ट क्लबमंथन के सहकार्य को प्रोत्साहित किया तथा अभावग्रस्त बच्चों के उत्थान हेतु समेकित प्रयास की सराहना की। इस इवेंट की समाप्ति रोटेरेक्ट क्लब के नवचयनित सदस्यों के सम्मान द्वारा हुआ। अतिथियों द्वारा नवचयनित सदस्यों को बैज दिया गया। अंत में उन सदस्यों ने निःस्वार्थ भाव व पूर्ण जिम्मेदारी से कार्य करने की शपथ ली।

AAGAZ’18 – Manthan’s Participation in the Installation Ceremony of Rotaract Club of Sri Guru Gobind Singh College of Commerce (SGGSCC), University Of Delhi

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox