बंदी सुधार व् पुनर्वास कार्यक्रम- अंतरक्रांति के अंतर्गत हरियाणा की जगाधरी शाखा द्वारा जिला जेल, यमुनानगर में 3 दिवसीय सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया| 26 सितम्बर से 28 सितंबर तक चले इस कार्यक्रम में कैदियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही| दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान से स्वामी अभेदानंद व स्वामी सुबोधानंद ने प्रभु प्रेरणा की सुंदर रश्मियों से उनके अँधेरे जीवन को रोशन किया| भजन व सत्संग विचारों के माध्यम से कैदी बंधुओं ने जीवन का वास्तविक लक्ष्य तथा बदरंग जीवन को सुंदर रूप देकर संवारने की विधि जानी| अपने मन के कुविचारों की भटकन से तबाह जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने और गुनाहों के लेखों को सुकर्मों से कम करने जैसे बहुत से सुंदर विचारों को लगभग 450 कैदियों ने पाया| 40 कैदियों ने इन सुविचारों का लाभ उठाते हुए ब्रह्मज्ञान की दीक्षा भी पाई| इस कार्यक्रम में जेल superintendent श्री रतन सिंह, deputy jail superintendent श्री जसवंत सिंह की भी विशिष्ट उपस्थिति रही|

