Read in English

भगवान शिव के उपदेशों में निहित आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर करने हेतु, गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की दिव्य अनुकंपा से दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रोहिणी सेक्टर 24, नई दिल्ली में 4 से 10 दिसम्बर 2023 तक भव्य ‘भगवान शिव कथा’ का आयोजन किया गया। इस सात दिवसीय दिव्य कथा में श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी गरिमा भारती जी ने भगवान शिव की लीलाओं में निहित आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर किया। कथा को श्रवण करने हेतु असंख्य श्रद्धालुजन कथा पंडाल में पहुँचे।

Bhagwan Shiv Katha promulgated the pearls of Divinity at Rohini, New Delhi

कथाव्यास जी ने समझाया कि भगवान शिव तत्वज्ञान की सर्वोच्च अभिव्यक्ति हैं। उनका तीसरा नेत्र हमें प्रेरणा देता है कि एक पूर्ण सतगुरु द्वारा हम भी अपनी दिव्य दृष्टि खुलवाकर अंतरजगत में उतरें। शिव हमारे विकारों एवं जीवन के कष्टों के संहारक हैं। वे दिव्य प्रकाश के स्रोत हैं; उस प्रकाश का साक्षात्कार ब्रह्मज्ञान की शाश्वत विधि द्वारा संभव है।

साध्वी जी ने बताया कि जीवन के उद्देश्य को उजागर करने हेतु पूर्ण सतगुरु हर युग में धरा पर अवतरित होते हैं। वे जन मानस को ब्रह्मज्ञान प्रदान करते हैं, जिसके द्वारा ही परमानंद की अवस्था को प्राप्त किया जा सकता है। ‘ब्रह्मज्ञान’ के द्वारा ही ब्रह्मांड के दिव्य रहस्यों को उद्घाटित किया जा सकता है।

Bhagwan Shiv Katha promulgated the pearls of Divinity at Rohini, New Delhi

श्री आशुतोष महाराज जी वर्तमान युग के पूर्ण सतगुरु हैं जो सत्य के जिज्ञासुओं को ‘ब्रह्मज्ञान’ का शाश्वत ज्ञान देकर उन्हें जीवन के परम लक्ष्य की ओर अग्रसर कर रहे हैं। साध्वी जी ने सभी को इस सर्वश्रेष्ठ ज्ञान को प्राप्त करने का आमंत्रण दिया।

इस भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम में बहुत से गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति देखी गई। कथा पंडाल में एकत्रित भक्तों की विशाल सभा आध्यात्मिक उत्थान की यात्रा पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित व ऊर्जान्वित दिखी।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox