Read in English

जमुनी कलां मंथन- सम्पूर्ण विकास केन्द्र में 14 सितंबर, 2024 को हिंदी दिवस और साक्षरता दिवस का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, और गणमान्य अतिथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और हिंदी भाषा की महत्ता और साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

Celebrating Language and Learning: DJJS Manthan SVK Marked Hindi Diwas and International Literacy Day at Jamuni Kala, Shravasti,UttarPradesh

मंथन- सम्पूर्ण विकास केन्द्र, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का एक सामाजिक प्रकल्प है, जिसका उद्देश्य समाज के  अभावग्रस्त वर्गों के बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करना है। 

कार्यक्रम की प्रारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद दीप प्रज्वलन और अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत "अलग-अलग हैं भाषाएं" प्रस्तुत कर भाषाई एकता का संदेश दिया, वहीं बच्चों ने "बच्चे मन के सच्चे" और "हिंदी भाषा राष्ट्र भाषा" पर नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।

Celebrating Language and Learning: DJJS Manthan SVK Marked Hindi Diwas and International Literacy Day at Jamuni Kala, Shravasti,UttarPradesh

कार्यक्रम में नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से हिंदी भाषा और साक्षरता के महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने कविता पाठ भी किया, जिसमें हिंदी भाषा की महिमा को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में अशोक यादव (जिला पंचायत सदस्य), विशिष्ट अतिथि-अरविंद गुप्ता(भाजपा नेता), कृष्ण कुमार वैश्य (ADM आफिस), सत्येंद्र मिश्रा(DM ऑफिस), शैलेंद्र मिश्रा(सीनियर एडवोकेट मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।  मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा को राष्ट्र की एकता का प्रतीक बताया और साक्षरता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने मंथन सम्पूर्ण विकास केन्द्र और प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रयासों की भी सराहना की, जो समाज के वंचित वर्गों के लिए शिक्षा और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रहे हैं।

कार्यक्रम का समापन पर स्वामी अर्जुनानंद जी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिया और हिंदी भाषा व साक्षरता की दिशा में निरंतर कार्य करते रहने का आह्वान किया।

यह आयोजन न केवल हिंदी भाषा के प्रति प्रेम को बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व को भी रेखांकित किया। मंथन- संपूर्ण विकास केंद्र साक्षर भारत एवं सशक्त भारत की दिशा में संकल्पबद्ध हैl

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox