गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) के पावन सान्निध्य में, आध्यात्मिक रत्नों को प्रदान करने हेतु, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 30 अक्टूबर, 2022 को सेक्टर 5, पंचकुला, हरियाणा में एक भव्य व भक्तिपूर्ण भजन संध्या कार्यक्रम- ‘सुनो भाई साधो’ का आयोजन किया गया। गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी वैष्णवी भारती जी और साध्वी जयंती भारती जी ने अध्यात्म के सच्चे व सटीक अर्थ और उससे विचारों व कर्मों में आने वाली सकारात्मक आंतरिक क्रांति के बारे में बहुत सुंदर विचारों द्वारा समझाया। उपस्थित अन्य प्रचारक शिष्यों ने मार्मिक व प्रेरणादायक भजनों को रखा।

साध्वी जी ने समझाया कि आध्यात्मिक जागृति द्वारा व्यक्तित्व का पूर्ण उत्थान ही मानव जीवन का परम लक्ष्य है। और यह केवल ‘ब्रह्मज्ञान’ द्वारा ही संभव है। आध्यात्मिक विकास एक भक्त के सच्चे प्रयास एवम् समर्पण की मांग करता है। साध्वी जी ने सत्य और भक्ति के सिद्धांतों का पालन करते हुए सभी को उत्साहित, विवेकपूर्ण और विनम्र जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। ब्रह्मज्ञान द्वारा प्राप्त ‘आत्म-साक्षात्कार’ व्यक्ति को आत्मविश्वास, आत्म-नियंत्रण और आध्यात्मिक उत्थान प्रदान करता है।
साध्वी जी ने सभी से पूर्ण सतगुरु की शरण में जाकर, स्वयं को ‘ब्रह्मज्ञान’ के अलौकिक विज्ञान से जोड़कर, जीवन के परम लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि श्री आशुतोष महाराज जी आज के युग के पूर्ण सतगुरु हैं, जो जन-जन में आंतरिक जागृति ला रहै हैं। ब्रह्मज्ञान के बाद, आत्मा के ‘दिव्य प्रकाश’ पर जब साधक ध्यान लगाता है, तब वह वास्तविक परिवर्तन की ओर बढ़ता है। ‘आत्म ज्ञान’ आंतरिक गुणों को जागृत करता है और हमें पूर्ण आनंद का अनुभव प्रदान करता है।

साध्वी जी ने कार्यक्रम के अंतिम चरण में कहा कि नैतिक और आध्यात्मिक आचरण के उच्च सिद्धांतों को समझने और आत्मसात करने के लिए ध्यान ही एकमात्र आदर्श माध्यम है। एक पूर्ण तत्ववेत्ता सतगुरु द्वारा ‘दिव्य नेत्र’ के खुलने पर वास्तविक ध्यान का प्रारंभ होता है। और इसी के माध्यम से ‘विश्व शांति’ के लक्ष्य को पाया जा सकता है। राजनेताओं, कॉर्पोरेट जैसे श्री ज्ञान चंद गुप्ता, स्पीकर, हरियाणा विधान सभा, श्री कुलवंत सिंह, विधायक, मोहाली, श्री सरवन कुमार गर्ग, chairman हरियाणा गौ सेवा आयोग, श्री कुलभूषण गोयल, महापौर, पंचकूला, श्रीमती रंजीता मेहता, महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, श्रीमती वर्षा शारदा, सचिव, मनसा देवी शाइन बोर्ड, पंचकुला, श्री जयबीर कौशिक, पार्षद, पंचकूला, श्री सुशील गर्ग, पार्षद, पंचकूला, श्रीमती रितु गोयल, पार्षद, पंचकूला, श्रीमती ओमवती पुनिया, पार्षद, पंचकूला, श्रीमती मोनिया सूद, पार्षद, पंचकूला, श्री अमित जिंदल, मनोनीत पार्षद, संयोजक अग्रवाल सभा, श्री सी.बी. गोयल, पूर्व पार्षद, पंचकूला, श्री संजय खन्ना, कार्यभारी डेरा बस्सी निर्वाचन क्षेत्र, भाजपा, श्री अमर नाथ जिंदल, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय, श्री कुलदीप जैन, पूर्व सत्र न्यायाधीश, वर्तमान सदस्य, मानवाधिकार आयोग, हरियाणा, श्री प्यारे लाल गर्ग, पूर्व सदस्य, मानवाधिकार आयोग, पंजाब, श्री राजिन्दर सिंह आईपीएस, पूर्व डीजीपी, पंजाब, श्री ईश्वर जिंदल, सहकार भारती आरएसएस, हरियाणा, डॉ संदीप सिंह कौरा, कुलाधिपति, लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी, पंजाब, श्री जे.पी. सिंगला, पूर्व संयुक्त संचालक ग्रामीण एवं पंचायत विभाग, श्री महिंदर सिंह, पूर्व उप निदेशक, पंचायत, श्री सी.एल. प्रेमी, पूर्व उप निदेशक, चंडीगढ़, श्री सी.एच. गोयल, पूर्व वरिष्ठ बिक्री कर अधिकारी, हरियाणा, डॉ. ए.के. एचओडी ऑर्थो, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़, श्री दिनेश सिंगला, एमडी, हरियाणा टिम्बर स्टोर, श्री अंशुल सिंगला, एमडी, ओरने ग्रुप, श्री अजय जैन, वरिष्ठ अधिवक्ता, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, श्री राम गोपाल, डीएसपी, चंडीगढ, श्री नवराज राय धीर, सचिव, कामधेनु गौशाला, पिंजौर, श्री सुरिंदर सिंगला, अध्यक्ष, गौ वन गौशाला, विक्रम अरोड़ा ,चेयरमैन ऑफ़ भोजीया डेंटल कॉलेज, के. एल. मित्तल , एम डी ऑफ एम.जी. कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, तेजपाल गुप्ता , अध्यक्ष माधो गौशाला, बृजलाल जी, सलाहकार माधो गौशाला कई गणमान्य व्यक्तियों ने इस भक्ति समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रिंट मीडिया जैसे दैनिक भास्कर, अमर उजाला, दैनिक सवेरा, पंजाब केसरी आदि ने भी कार्यक्रम को प्रमुख तौर पर कवर किया।
कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों और भक्तों ने अद्भुत आनंद और आंतरिक उत्साह का अनुभव किया। उन्होंने भक्ति संगीत कार्यक्रम के सफल संचालन और कार्यक्रम के माध्यम से दिए गए गहरे संदेश की खूब सराहना की।