Read in English

25 नवंबर 2022, मंथन-सम्पूर्ण विकास केन्द्र ने Deloitte और GoSharpener के साथ Impact Day 2022 को गुरुग्राम मंथन केंद्र में मनाया।

DJJS Manthan-SVK celebrates Impact Day 2022 with Deloitte & GoSharpener | Corporate Volunteering and Stationery Distribution Drive

Deloitte और GoSharpener के कार्यकर्ताओं ने मंथन के 111 छात्रों के साथ एक विशिष्ट भेंट की। सर्वप्रथम उन सभी ने साध्वी दीपा भारती जी से मिलकर मंथन-समपूर्ण विकास केंद्र द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों को समझा। इसके पश्चात, इस विशिष्ट भेंट में कार्यकर्ताओं ने छात्रों को अवलोकन कौशल, आत्मविश्वास, व प्रेरणादायक विषयों पर ज्ञानवर्धक विडियो प्रेजेंटेशन दिखाई व एक्टिविटी और विनोदी खेल भी खिलवाए। सभी कार्यकर्ताओं ने मंथन कृत विभिन्न वृत्तचित्र देखे व मंथन द्वारा की गई सभी पहलों को भी खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में Deloitte द्वारा छात्रों को स्टेशनरी वितरण की गई तथा GoSharpener की टीम ने छात्रों को स्टार बैज भी उपहार में दिया, जिसे सभी ने अत्यंत प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया।

अंत में, आगंतुक अतिथि गणों ने दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी द्वारा चलाए जा रहे मंथन-सम्पूर्ण विकास केंद्र के कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ प्रयासों की प्रशंशा की व भविष्य में भी सहयोग की अभिलाषा व्यक्त की।

DJJS Manthan-SVK celebrates Impact Day 2022 with Deloitte & GoSharpener | Corporate Volunteering and Stationery Distribution Drive

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox