Read in English

डीजेजेएस द्वारा 11 से 17 दिसंबर 2022 तक श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ हेतु 11 दिसंबर 2022 को बर्दिया, नेपाल में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा करना एवं इस शानदार आयोजन में उनकी बहुमूल्य उपस्थिति के लिए विभिन्न क्षेत्रों से भक्तों को आमंत्रित करना रहा। इस कथा का वाचन गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी भाग्यश्री भारती जी करेंगी।

DJJS organized Peace March (Kalash Yatra) unveiling Significance of Self-Awakening in Bardiya, Nepal

यात्रा के दौरान, हजारों कि संख्या में शिष्यों ने कलश को अपने सिर पर उठाया और भगवान के पवित्र नाम का जयघोष भी किया। ऐसे दिव्य वातावरण और जागृत आत्माओं द्वारा भगवान के बुलंद जयघोषों ने स्थानीय लोगों को इस भव्य आयोजन के लिए जागरूक किया।

सत्य राह पर चलने वाले ही दूसरों को राह दिखा सकते हैं। इसलिए, इस यात्रा में साधारण लोगों का नहीं बल्कि जागृत आत्माओं का लंबा काफ़िला देखा गया। वे सभी पूर्ण आध्यात्मिक गुरु द्वारा प्रदान किए गए ब्रह्मज्ञान (आत्म-जागृति की एक शाश्वत तकनीक) के माध्यम से जागृत व परम आनंदित हैं। इन शिष्यों ने ईश्वर को अपने भीतर अनुभव किया है और मुक्ति की आध्यात्मिक यात्रा की ओर निरंतर प्रगतिशील हैं। श्रीमद्भागवत कथा के इस आयोजन से भक्तों को जीवन बदलने वाली एक प्रेरणादायी विचारधारा प्राप्त होगी, जहां कथा वक्ता ईश्वर दर्शन की शाश्वत दिव्य तकनीक के बारे में विस्तार से बताएंगी।

DJJS organized Peace March (Kalash Yatra) unveiling Significance of Self-Awakening in Bardiya, Nepal

इस शांति मार्च ने जिज्ञासु आत्माओं को कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाने के लिए एक स्पष्ट आह्वान किया, जहां डीजेजेएस अपने सर्वोच्च मिशन को प्रकट व स्पष्ट करेगा।

 

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox