Read in English

18 मार्च 2023 न्यू ट्रेडेगर वेल्स, यूनाइटेड ‌किंगडम में व्हाइट रोज सूचना और संसाधन केंद्र द्वारा एक आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया गया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान यू‌के को मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक श्री आशुतोष महाराज जी के मार्गदर्शन में एक ध्यान शिविर आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को दिव्य ज्ञान और ध्यान के मार्ग से परिचित करवाना था। इस दौरान संस्थान के शिष्यों ने वहां पर एक स्टॉल भी लगाया। जहां पर लोगों ने संस्थान और इसकी वैश्विक उपस्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। संस्थान के साहित्य को भी आगंतुको के साथ साँझा किया गया, जिसने उन्हें आध्यात्मिक रूप से समृद्ध जीवन जीने के तरीके पर निर्देशित किया।

DJJS Participated in Spiritual Fair by White Rose Information and Research Centre, Wales, United Kingdom

सत्र में योगासन और प्राणायाम भी शामिल किए गए। जिसमें व्यक्तिगत और काम से संबंधित तनाव को प्रबंधित करने के लिए व्यावहारिक योग मुद्राओं को सिखाया गया। प्रवचनों के माध्यम से उपस्थित लोगों को ब्रह्मज्ञान का महत्त्व समझाया गया। वहीं इस बात पर चर्चा की गई कि वैश्विक शांति और मानव में परिवर्तन लाने के लिए ब्रह्मज्ञान आधारित ध्यान साधना ही एकमात्र साधन है। ब्रह्मज्ञान की शाश्वत तकनीक का नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति आध्यात्मिक और भौतिक सफलता की पराकाष्ठा प्राप्त कर सकता है। यह ज्ञान व्यक्ति को शाश्वत सत्य, उस ईश्वर का बोध कराता है। जिसे एक पूर्ण गुरु की कृपा से ही प्राप्त किया जा सकता है। श्री आशुतोष महाराज जी वर्तमान समय के एक ऐसे ही पूर्ण गुरु हैं। जिन्होंने असंख्य लोगों को ब्रह्मज्ञान देकर उनके जीवन में क्रांति का शंखनाद किया है।

इस सत्र के माध्यम से उपस्थित प्रतिभागियों को आंतरिक शांति और आत्म साक्षात्कार की दिशा में मार्गदर्शन मिला। वे संस्थान की कर्तव्यपरायणता से बेहद प्रभावित हुए।  

DJJS Participated in Spiritual Fair by White Rose Information and Research Centre, Wales, United Kingdom

सभी ने अनमोल प्रेरणाएं प्रदान करने के लिए संस्थान एवं श्री आशुतोष महाराज जी का आभार व्यक्त किया। अंत में संस्थान के प्रयासों की उपस्थित लोगों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।

 

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox