प्रस्तुत हैं, COVID-19 महामारी के चलते संस्थान द्वारा चलाई गई आध्यात्मिक विचारों की वेबकास्ट श्रृंखला की 69वीं कड़ी की फोटो हाईलाइट्स।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के दिल्ली स्थित दिव्यधाम आश्रम से प्रसारित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक विचारों व संगीत का एक ऐसा समावेश था जिसने भक्ति भावों से हृदयों को पुनः स्पंदित किया| सत्संग प्रवचनों के माध्यम से दिव्य गुरु की दिव्य कृपा पर प्रकाश डाला गया, जो मनुष्य को वह परम विज्ञान 'ब्रह्मज्ञान' प्रदान करते हैं जिसके द्वारा उसके भीतर निहित अनंत संभावनाओं को संभव किया जा सकता है| साथ ही, अपने आत्म स्वरूप को जानकार उसे अभिव्यक्त करने और गुरुदेव के मुकुट मणि बनने हेतु ब्रह्मज्ञान आधारित साधना के निरंतर अभ्यास पर ज़ोर दिया गया।
प्रत्येक सप्ताह ऐसे ही आध्यात्मिक विचारों से स्वयं को लाभान्वित करने के लिए संस्थान के YouTube चैनल - http://www.youtube.com/djjsworld को अभी SUBSCRIBE करें।