Read in English

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा अभावग्रस्त वर्ग हेतु शिक्षा प्रकल्प ‘मंथन’- संपूर्ण विकास केंद्र द्वारा 04 अप्रैल 2024 को वार्षिक शिक्षक ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। इस हेतु दिल्ली के द्वारका एवं पटेल नगर, हरियाणा के गुरुग्राम एवं फरीदाबाद के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Embracing Education, Experience and Expertise  at the 2024 MSVK Annual Teacher’s Meeting

इस प्रशिक्षण सत्र में वार्षिक शैक्षिक मोड्यूल पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, मंथन की प्रथम असेंबली मोड्यूल पुस्तक को अभ्यास सत्रों के माध्यम से सभी को समझाया गया| विद्यालय व कक्षाओं में किस प्रकार शैक्षणिक सामग्री को रोचक ढंग से प्रदर्शित किया जाये ताकि बच्चे खेल-खेल में अनेक महत्वपूर्ण विषयों को जान सकें, इसपर भी विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गयीं। इस प्रशिक्षण सत्र की अध्यक्षता साध्वी दीपा भारती जी, मंथन कार्यक्रम संयोजिका द्वारा की गयी| मंथन के दिल्ली - एनसीआर में स्थित इन चार केन्द्रों के शिक्षकों के साथ ही शाखाप्रमुख साध्वी मृदुला भारती जी, साध्वी मनीषा भारती जी, साध्वी प्रतिभा भारती जी, साध्वी महालक्ष्मी भारती जी भी इस प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे।

Embracing Education, Experience and Expertise  at the 2024 MSVK Annual Teacher’s Meeting

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox