नई दिल्ली: विश्वभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन उत्सव भक्ति, आध्यात्मिकता और दिव्य चेतना के भव्य उत्सव के रूप में मनाया गया। वहीं, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डी.जे.जे.एस.) द्वारा दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) के दिव्य मार्गदर्शन में 3 और 4 सितंबर 2026 को डीडीए ग्राउंड, सेक्टर 10, द्वारका, नई दिल्ली में भी भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया।

इस वर्ष डी.जे.जे.एस. के इस वार्षिक आयोजन का केंद्रीय विषय था - “कृष्ण जन्म लें यदि आज, तो पहचानोगे कैसे आप?”
दो दिवसीय इस महोत्सव में 50,000+ कृष्ण भक्तों, 2,000+ गणमान्य अतिथियों, 1,000+ ब्रह्मज्ञानी संन्यासियों और 3,000+ निःस्वार्थ स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। महोत्सव ने भक्ति, संगीत, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान का एक जीवंत संगम प्रस्तुत किया, जिसे 250+ कलाकारों अर्थात दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के निस्वार्थ ब्रह्मज्ञानी शिष्यों के सामूहिक प्रयासों ने साकार किया।

महोत्सव में 15+ मंचीय प्रस्तुतियाँ, संगीतमय नाटिकाएँ एवं नृत्य नाटिकाएँ, DJJS SAM के Eternal Bliss Fusion Band द्वारा विशेष भजन क्लबिंग सत्र तथा संन्यासी शिष्यों द्वारा 20+ आध्यात्मिक प्रवचन प्रस्तुत किए गए। इन विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री कृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व और उनके शाश्वत ज्ञान को अभिव्यक्त किया गया तथा आधुनिक जीवन में उनके आध्यात्मिक संदेश की प्रासंगिकता को सामने रखा गया।
गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति
महोत्सव में अनेक गणमान्य हस्तियों ने भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए सहभागिता की। इनमें माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी (मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार); श्री द ग्रेट खली जी (अभिनेता एवं पूर्व पेशेवर रेसलर); श्री हर्ष मल्होत्रा जी (अध्यक्ष, भाजपा, दिल्ली प्रदेश, केंद्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार); श्री विजेंद्र गुप्ता जी (अध्यक्ष, दिल्ली विधानसभा); श्री प्रवेश वाही जी (महापौर, दिल्ली नगर निगम); श्रीमती सत्या शर्मा जी (स्टैंडिंग कमेटी अध्यक्ष, दिल्ली नगर निगम); श्रीमती कमलजीत सहरावत जी (सांसद, पश्चिमी दिल्ली); श्री राजीव बब्बर जी (सह-संयोजक, नॉर्थ ईस्ट राज्य राष्ट्रीय टीम, भाजपा); श्री संदीप सहरावत जी (विधायक, मटियाला); श्री पवन शर्मा जी (विधायक, उत्तम नगर); श्रीमती नीलम कृष्ण पहलवान जी (विधायक, नजफगढ़); श्री सुरेंद्र सोलंकी जी (प्रधान, पालम 360 खाप); श्री भूपेंद्र गोठवाल जी (पूर्व प्रभारी, केशव पुरम जिला, भाजपा दिल्ली, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अ.जा. मोर्चा भाजपा दिल्ली और पूर्व सहप्रभारी, नजफगढ़ जिला, भाजपा दिल्ली); श्री अशोक गोयल जी (विधायक, मॉडल टाउन); श्री सत प्रकाश राणा जी (पूर्व विधायक); श्री जगदीश यादव जी (पूर्व अध्यक्ष, ओबीसी कमीशन, दिल्ली सरकार); श्री हरीश ओबरॉय जी (नगर पार्षद, वार्ड 103 और अध्यक्ष, वेस्ट ज़ोन, दिल्ली नगर निगम); तथा श्रीमती सुनीता दुग्गल जी (पूर्व सांसद (लोकसभा), सिरसा, हरियाणा एवं पूर्व भारतीय राजस्व सेवा (आई.आर.एस.) अधिकारी) सहित अन्य गणमान्य अतिथिगण भी शामिल रहे।
आयोजन की प्रमुख विशेषताएँ
कृष्ण लीलाओं पर आधारित संगीतमय नृत्य नाटिकाएँ व विश्लेषणात्मक आध्यात्मिक प्रवचन
DJJS श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की एक प्रमुख विशेषता रही हैं शास्त्रसम्मत एवं सुव्यवस्थित रूप से तैयार की गई श्री कृष्ण लीलाओं की नृत्य व नाट्य प्रस्तुतियाँ, जिन्हें निस्वार्थ शिष्यों द्वारा संगीत, नृत्य, अभिनय एवं भावपूर्ण अभिव्यक्ति के माध्यम से जीवंत किया गया।
इन प्रस्तुतियों के माध्यम से श्री कृष्ण भक्ति में निहित प्रेम, भक्ति, साहस, श्रद्धा और समर्पण जैसे भावों को अभिव्यक्त किया गया, वहीं दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के संन्यासी शिष्यों द्वारा आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से इन शाश्वत कथाओं में निहित गूढ़ आध्यात्मिक संदेश को समझाया गया।
इस वर्ष गोवर्धन लीला, माखन चोरी लीला, ब्रज की होली और शिव तांडव सहित अनेक आकर्षक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं।
श्री कृष्ण के जीवन एवं श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान पर आधारित प्रवचनों में इस शाश्वत सत्य को रेखांकित किया गया कि श्री कृष्ण केवल द्वापर युग तक सीमित नहीं हैं। अपितु आज भी समय के पूर्ण तत्ववेत्ता ब्रह्मनिष्ठ सतगुरु के द्वारा प्रदान किए गए ब्रह्मज्ञान के माध्यम से उस कृष्ण तत्त्व का अपने भीतर साक्षात्कार किया जा सकता है।
भजन क्लबिंग
DJJS SAM के Eternal Bliss Fusion Band द्वारा विशेष भजन क्लबिंग सत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें पारंपरिक श्री कृष्ण भजनों को समकालीन संगीत संयोजन के साथ प्रस्तुत किया गया।
इस भक्तिमय संगीतमय अनुभव में कृष्ण भक्तों के साथ-साथ दिल्ली-NCR के प्रमुख स्कूलों एवं कॉलेजों के युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की और संगीत के माध्यम से कृष्ण भक्ति का उत्सव मनाया।
डिजी-कल्चरल पवेलियन
संस्कृति और टेक्नोलॉजी के संगम को प्रस्तुत करते हुए Digi-Cultural Pavilion ने आगंतुकों को श्री कृष्ण की लीलाओं और शिक्षाओं को एक नए, इंटरैक्टिव स्वरूप में अनुभव करने का अवसर दिया।
AI, AR, इंटरैक्टिव गेमिंग ज़ोन और इमर्सिव अनुभवों के माध्यम से हजारों आगंतुकों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं एवं उनके संदेश को एक नए अंदाज़ में प्राप्त किया। इस पहल ने भारतीय सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक डिजिटल अनुभवों के बीच एक अभिनव सेतु का निर्माण किया।
पारंपरिक श्री कृष्ण झांकियाँ
महोत्सव की भव्यता को बढ़ाती रहीं श्री कृष्ण की पारंपरिक झांकियाँ, जिनमें उनके जीवन से जुड़े आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रस्तुत किया गया।
पारंपरिक वेशभूषा, विस्तृत दृश्य सज्जा, कलात्मक प्रस्तुति और भक्तिमय संगीत के माध्यम से गोकुल, वृंदावन और मथुरा की झलकियों को जीवंत किया गया, जिससे दर्शकों को श्री कृष्ण की शाश्वत लीलाओं से जुड़ने का अवसर मिला।
मीडिया कवरेज
DJJS श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 को राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर के प्रमुख A-category, A-plus तथा अन्य प्रतिष्ठित मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर व्यापक कवरेज प्राप्त हुआ। इसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया, समाचार एजेंसियों तथा न्यू-एज मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सहभागिता रही।
महोत्सव को 90+ मीडिया कवरेज प्राप्त हुए, जबकि 45+ प्रमुख मीडिया हाउस, प्रकाशन, समाचार एजेंसियों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस और/या आयोजन के प्रथम एवं द्वितीय दिवस में प्रतिनिधित्व किया।
महोत्सव को ANI, PTI, IANS, UNI, Times of India, Hindustan Times, NBT, Hindustan, Amar Ujala, Dainik Bhaskar, Dainik Jagran, The Pioneer, Jansatta, ThePrint, The Wire, LatestLY, The Tribune, Deccan Herald, Republic World, ABP Live, Business Standard, Outlook Business, Daily Guardian, Mid-Day, First India, Dailyhunt, NDTV, Zee News, ABP News, GNT, Times Now Navbharat, India News, News 24 और Shemaroo सहित अन्य प्रमुख मीडिया संगठनों एवं प्लेटफॉर्म्स ने कवर किया।
सोशल मीडिया एवं इन्फ्लुएंसर आउटरीच
महोत्सव को व्यापक सोशल मीडिया इकोसिस्टम का भी मजबूत समर्थन मिला। दिल्ली-NCR एवं अन्य क्षेत्रों के 50+ इन्फ्लुएंसर्स, सिटी एवं कम्युनिटी पेजेस तथा डिजिटल क्रिएटर्स ने पोस्ट, रील्स, स्टोरीज और रीशेयर्स के माध्यम से आयोजन का प्रचार किया।
क्रिएटर-आधारित इस डिजिटल आउटरीच ने आयोजन से पहले जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाने में योगदान दिया और महोत्सव की पहुंच को दिल्ली-NCR के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के विविध दर्शकों तक विस्तारित किया।
लाइव वेबकास्ट एवं मल्टी-प्लेटफॉर्म प्रसारण
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 का 4 सितंबर 2026 को सायं 7:30 बजे से DJJS के ऑफिशियल YouTube चैनल (@DJJSWorld) पर लाइव वेबकास्ट किया गया। इसके साथ ही महोत्सव का प्रसारण Shemaroo के डिजिटल इकोसिस्टम एवं अन्य पार्टनर प्लेटफॉर्म्स पर भी किया गया।
यह प्रसारण Shemaroo Bhakti, Shemaroo Bhakti Dham, Bhakti Live Channel, NDTV एवं NDTV India के YouTube चैनलों के साथ-साथ VIMTV, Airtel Xstream Play, Jio TV, OTT play, Tata Play Binge, Playbox TV, Watcho, Sun Direct और ShemarooMe जैसे मोबाइल, DTH एवं OTT प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध रहा।
इसके अतिरिक्त, इसे Tata Play Aradhana, Airtel Om Shakti, Dish TV Bhakti Active, Videocon d2h Aradhana, Tata Play Gujarati Cinema और Airtel Majama जैसे DTH सेवाओं पर भी प्रसारित किया गया।
इस व्यापक मल्टी-प्लेटफॉर्म वितरण के माध्यम से भारत एवं भारत के बाहर लाखों दर्शकों ने ऑनलाइन महोत्सव का अनुभव किया, जिससे आयोजन की पहुंच भौतिक आयोजन स्थल से कहीं आगे तक विस्तारित हुई।
पूरा कार्यक्रम देखें:
https://www.youtube.com/live/FwHytr3F8KM