Read in English

डी.जे.जे.एस संतुलन द्वारा चंडीगढ़ में 'नवचेतना - एक नई जागृति' नामक महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। 5 अगस्त 2023 को सेक्टर -16, अग्रवाल भवन, पंचकुला में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज में लिंग समानता की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया।

Navchetna - Another endeavor by DJJS Santulan in Chandigarh to cement Women Empowerment

"राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार चंडीगढ़ में महिलाओं की स्थिति कई पहलुओं में प्रतिगामी है, अतः समाज में कई परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। यहां महिलाओं में रोजगार का अभाव है, वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं हैं और शारीरिक रूप से भी महिलाएं स्वस्थ नहीं हैं " - द ट्रिब्यून ने 7 मई 2022 को यह तथ्य प्रकाशित किया । इसी सम्बन्ध में विभिन्न अन्य समाचारपत्रों और रिपोर्टेड मीडिया ने भी विश्व भर में महिलाओं की गरिमा पर मंडराते खतरे को लेकर सभी को चेताया है। डी.जे.जे.एस संतुलन ने जागरूकता कार्यक्रमों  के माध्यम से उक्त क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

इस आयोजन में नृत्य मंचन, मनोरंजक गतिविधियों एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यानों के माध्यम से ‘आध्यात्मिक सशक्तिकरण’ की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया, जो शैक्षिक, सामाजिक, राजनैतिक एवं बौद्धिक सशक्तिकरण जैसे अन्य ज्ञात पहलुओं से श्रेष्ठ है।

Navchetna - Another endeavor by DJJS Santulan in Chandigarh to cement Women Empowerment

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक ‘श्री आशुतोष महाराज जी’ की शिष्याएं - साध्वी तपस्विनी भारती जी, साध्वी राजविंदर भारती जी एवं साध्वी मिनाक्षी भारती जी ने इस कार्यक्रम का संचालन किया और संतुलन का प्रतिनिधित्व किया।  साध्वी जी ने बढ़ती आधुनिकता में बढ़ती लिंग असमानता की विरोधाभास स्थिति को सभी के समक्ष रखते हुए बताया कि किस प्रकार आज समाज में सशक्तिकरण शब्द का लगत अर्थ निकला जाता है। उन्होंने उल्लेख किया कि कॉर्पोरेट जगत में महिलाओं का प्रतिस्पर्धा में टिके रहना निश्चित रूप से एक उपलब्धि है और प्रगति को दर्शाता है, लेकिन यह लैंगिक असमानता के खतरे को खत्म करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में सुश्री पलक गोयल जी [पुलिस उपाधीक्षक] एवं श्रीमती रंजीता मेहता जी [अध्यक्ष - हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद] उपस्थित रहीं, जिन्होंने संतुलन के प्रयासों की सराहना की और समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संतुलन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में 800 से अधिक महिला लाभार्थियों की सहभागी रही।

ऐसे प्रेरणादायी अभियानों और आयोजनों के लिए सदैव हमसे जुड़े रहें। और, सोशल मीडिया पर हमारे साथ जुड़ने के लिए, इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर अभी फॉलो करें @DJJSSantulan

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, विश्व में शांति एवं बंधुत्व की स्थापना हेतु कार्यरत एक सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थान है; जो अपने नौ मुख्य प्रकल्पों द्वारा समाज में व्यापक परिवर्तन ला रहा है। ये नौ प्रकल्प हैं – महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, साक्षरता अभियान, सम्पूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम, नशा उन्मूलन कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, भारतीय देसी गौ संवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन कार्यक्रम, बंदी सुधार कार्यक्रम और नेत्रहीन एवं दिव्यांगों का सशक्तिकरण कार्यक्रम।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox