Read in English

SAM ने उत्तर प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 में अपनी गरिमामयी एवं प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। 24 जनवरी 2026 को परेड ग्राउंड स्थित कला संगम सांस्कृतिक पंडाल में आयोजित इस प्रस्तुति ने आध्यात्म, संगीत और युवा ऊर्जा के अद्वितीय समन्वय के माध्यम से एक प्रेरणादायी वातावरण का निर्माण किया।

SAM @ Magh Mela, Prayagraj 2026

माघ मेला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, अपितु आस्था, श्रद्धा और सामूहिक चेतना का दिव्य संगम है। इस आध्यात्मिक परिवेश में SAM की प्रस्तुति एक साधारण सांस्कृतिक कार्यक्रम से कहीं अधिक सिद्ध हुई। संगीत की सार्वभौमिक अभिव्यक्ति के माध्यम से इसने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ते हुए उन्हें आंतरिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराया।

इस अवसर पर SAM के आध्यात्मिक फ्यूज़न बैंड ‘Eternal Bliss’ ने अपनी सशक्त एवं भावपूर्ण प्रस्तुति से समूचे वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया। आधुनिक संगीत शैली और भक्तिमय सुरों के सुमधुर समन्वय ने विशेष रूप से युवा वर्ग को गहराई से प्रभावित किया। बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने पूरे उत्साह एवं सहभागिता के साथ इस प्रस्तुति का आनंद लिया।

SAM @ Magh Mela, Prayagraj 2026

कार्यक्रम को उपस्थित जनसमूह एवं आयोजकों द्वारा अत्यंत सराहना प्राप्त हुई। SAM के युवा स्वयंसेवकों की अनुशासित कार्यशैली, उत्कृष्ट समन्वय एवं सेवाभाव ने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया|

इस पहल के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए SAM की निदेशक साध्वी डॉ. शिवानी भारती एवं समन्वयक साध्वी रुचि भारती ने कहा कि, “SAM का ध्येय युवाओं की ऊर्जा को आध्यात्मिक उन्नयन की दिशा में प्रेरित करते हुए उनके समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।“ उन्होंने इस प्रेरणादायी मिशन का श्रेय श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं प्रमुख, DJJS) के दिव्य मार्गदर्शन को दिया, जिनका प्रेरक संदेश है:

“मानव का आंतरिक विकास ही विश्व में बाह्य परिवर्तन का आधार बनता है।”

माघ मेला 2026 में SAM की यह प्रस्तुति उसके बढ़ते प्रभाव एवं सामाजिक-आध्यात्मिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण सिद्ध हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को गहराई से प्रेरित किया तथा भविष्य में भी ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के प्रति उनकी अपेक्षाओं को और सुदृढ़ किया।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox