Read in English

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी (संस्थापक एवं संचालक, डीजेजेएस) के दिव्य मार्गदर्शन में 1 से 5 अक्टूबर 2023 तक फतेहाबाद, हरियाणा में 5 दिवसीय श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया गया।

Shri Krishna Katha ignites Self-Awakening in Fatehabad, Haryana

कथा व्यास साध्वी रूपेश्वरी भारती जी ने श्लोकों व उनमें निहित आध्यात्मिक अर्थों को समझाते हुए कथा का सुन्दर वर्णन किया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए समझाया कि प्रभु की प्रत्येक लीला जनमानस के लिए एक दिव्य संदेश व जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण शिक्षाओं को सँजोए हुए है। भगवान श्री कृष्ण की दिव्यता, उनका जीवन की हर परिस्थिति को सकारात्मक तरीके से लेना एवं धैर्य और विवेक पूर्वक उस स्तिथि का सामना करना समाज के लिए प्रेरणादायक है| प्रभु की यही दिव्यता हर वर्ग को एक आध्यात्मिक व उन्नत, सुसंस्कृत जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करती है। भक्ति भावों से ओतप्रोत भजनों व ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगाए।

साध्वी जी ने सर्वांगीण विकास के लिए अपनाए जाने वाली परम लाभकारी कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए समझाया कि श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया दिव्य ज्ञान आज भी प्राप्य है। साध्वी जी ने उपस्थित श्रोताओं से अनुरोध किया कि वे क्षणिक सुखों की ओर न भागते हुए एक पूर्ण सतगुरु की खोज करें, जो जीवन को दिव्यता से भरने की क्षमता रखते हैं।

Shri Krishna Katha ignites Self-Awakening in Fatehabad, Haryana

मानव जीवन का परम उद्देश्य ईश्वर का अपने घट में साक्षात दर्शन कर, जन्म-मरण के दुष चक्रों से मुक्ति प्राप्त करना है। शास्त्रों के अनुसार केवल समय के पूर्ण सतगुरु ही मानव को ब्रह्मज्ञान प्रदान कर शांतिपूर्ण जीवन जीने की वास्तविक कला सिखाते हैं। हम जीवन को आध्यात्मिक परिप्रेक्ष्य से तभी अनुभव कर सकते हैं जब हम एक पूर्ण आध्यात्मिक गुरु की कृपा से ब्रह्मज्ञान आधारित नियमित ध्यान-साधना द्वारा अंतरात्मा के साथ गहरा संबंध स्थापित कर लेंगे।

गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के प्रचारक शिष्यों एवं नि:स्वार्थ स्वयंसेवकों द्वारा संस्थान के सामाजिक प्रकल्पों जैसे मंथन, बोध, संतुलन, अंतर्दृष्टि, अंतर्क्रांति, कामधेनु व आरोग्य इत्यादि की कार्यक्रम के प्रत्येक दिवस वृत्तचित्र (video documentary) के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा भी प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति देखी गई, जिन्होंने संस्थान के प्रयासों की बढ़-चढ़ कर प्रशंसा की। उपस्थित सभी श्रोतागण जीवन में अध्यात्म के सकारात्मक प्रभावों को जान अभिभूत दिखे व इस दिशा में उन्होंने डीजेजेएस के निरंतर प्रयासों की अत्यधिक सराहना भी की। दैनिक जागरण, अमर उजाला, और फ़तेहाबाद केसरी जैसे कई प्रसिद्ध समाचार पत्रों में कार्यक्रम के चित्रों सहित प्रशंसनीय उल्लेख दिए गए।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण कथा का सार समझा और मानव जीवन के परम उद्देश्य को पूर्ण करने हेतु ब्रह्मज्ञान की दीक्षा के लिए अग्रसर हुए। आध्यात्मिक यात्रा के प्रारंभ हेतु डीजेजेएस के द्वार सदैव जन-मानस के लिए खुले रहेंगे।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox