Read in English

श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ऑस्ट्रेलिया स्थित ब्रिस्बेन शाखा द्वारा सनपैक, 470 मैकुलॉ स्ट्रीट सनीबैंक (द सनीबैंक परफॉर्मिंग आर्ट्स एंड कल्चर), क्यूएलडी 4109, ऑस्ट्रेलिया में 25 से 31 अगस्त 2023 तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में ‘ब्रह्मज्ञान’ की महत्ता को दर्शाना रहा। कथा व्यास साध्वी वैष्णवी भारती जी ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं में निहित आध्यात्मिक रहस्यों को उजागर करते हुए समझाया कि एक भक्त को आत्मिक स्तर पर ईश्वर से क्यों और कैसे जुड़े रहना चाहिए।

Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya illuminated the need of Divine Knowledge to save humanity in Australia

बाल्यावस्था से लेकर कुरुक्षेत्र की युद्ध भूमि तक भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाएं आध्यात्मिक अनुभवों से ओतप्रोत होते हैं और हमें जीवन के परम लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित करती हैं। साध्वी जी ने आत्मविश्वास से भरकर कहा कि अर्जुन कि भांति हम भी अपने अंतःकरण में भगवान कृष्ण के दिव्य चैतन्य स्वरूप का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने समझाया कि पूर्ण सतगुरु द्वारा प्रदत्त ‘ब्रह्मज्ञान’ की शाश्वत विधि शिष्य के तृतीय नेत्र को जागृत कर उसके अंतःकरण में तत्क्षण ईश्वर का दर्शन करवाती है। ‘ईश्वर देखा जा सकता है’- इस परम सत्य पर आधारित कथा ने सभी को ईश्वर के साथ शाश्वत व सूक्ष्म चिरस्थायी संबंध स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। 

आज के कलिकाल में, जहाँ मानवता पल-प्रति-पल दम तोड़ती नजर आती है, वहीं जीवन के मूल, ब्रह्मांड के रचयिता- परमेश्वर से संबंध स्थापित करना अत्यधिक अनिवार्य हो गया है। साध्वी जी ने बुलंद आवाज में कहा कि डीजेजेएस विश्व शांति स्थापना हेतु सदैव प्रयासरत रहा है। और यह तभी संभव हो सकता है जब विश्व का प्रत्येक मानव ‘ब्रह्मज्ञान’ द्वारा ‘आत्म-साक्षात्कार’ प्राप्त कर लेगा। और यही सच्चे अर्थों में धर्म को आत्मसात करने की प्रक्रिया है।

Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagya illuminated the need of Divine Knowledge to save humanity in Australia

उपस्थित असंख्य जिज्ञासुओं ने ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा व्यक्त करते हुए, कार्यक्रम में प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों व ज्ञान मार्ग को प्रशस्त करते विचारोत्तेजक प्रवचनों की भरपूर प्रशंसा की। परम पूजनीय गुरुदेव व विश्व शांति के उनके परम लक्ष्य के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों जैसे सीनेटर जेरार्ड रेनिक सांसद (सीनेटर, संसद सदस्य, लिबरल पार्टी ऑफ ऑस्ट्रेलिया, क्वींसलैंड सरकार), जेम्स मार्टिन सांसद (सदस्य, स्वास्थ्य और पर्यावरण समिति, क्वींसलैंड सरकार), मार्क रॉबिन्सन सांसद (बहुसांस्कृतिक समुदाय और अंतर्राष्ट्रीय छात्र आकर्षण मंत्री, क्वींसलैंड सरकार) ), सीआर एंजेला ओवेन (पार्षद, लॉर्ड मेयर, ब्रिस्बेन सिटी काउंसिल का प्रतिनिधित्व), श्री उमेश चंद्रा (सीईओ, संयोजक, मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया (ओएएम), चैंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड, ऑस्ट्रेलियन इंडियन रेडियो), मजिस्ट्रेट वीना गोवर्धन (मजिस्ट्रेट) , क्वींसलैंड के मजिस्ट्रेट कोर्ट) इत्यादि व श्रोताओं ने इस दिव्य कार्यक्रम में भाग लेने पर स्वयं को धन्य महसूस किया।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox