Read in English

सितंबर 2025 में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) ने अपने आरोग्य स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चार राज्यों में आयोजित छह प्रभावशील शिविरों के माध्यम से हज़ारों लोगों तक निःशुल्क चिकित्सा सहायता और समग्र स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाईं। इस एक महीने की पहल ने 3,000 से भी ज़्यादा व्यक्तियों के जीवन को छुआ और यह सिद्ध किया कि अच्छा स्वास्थ्य ही एक केंद्रित, संतुलित और अर्थपूर्ण जीवन की नींव है।

Six Specialized Health Camps Touched Lives of 3,080 Beneficiaries in Just One Month

आरोग्य ने केवल स्वास्थ्य जाँच तक खुद को सीमित नहीं रखा — इसने शरीर, मन और आत्मा की देखभाल को जोड़ने वाला एक समग्र स्वास्थ्य मॉडल प्रस्तुत किया।

  1. हरियाणा: 720 लोगों के लिए केंद्रित स्वास्थ्य सेवा

आरोग्य ने हरियाणा में दो प्रभावशाली स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए, जिनमें सामान्य और विशेष दोनों तरह की चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान की गईं।

Six Specialized Health Camps Touched Lives of 3,080 Beneficiaries in Just One Month

स्वास्थ्य शिविर (14 सितंबर, फरीदाबाद)

  • इस शिविर के माध्यम से 600 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच और परामर्श दिया गया।
  • यह शिविर फरीदाबाद के यथार्थ हॉस्पिटल के साथ पार्टनरशिप में आयोजित किया गया था।
  • कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख विशेषज्ञों और अतिथियों में डॉ. बालकिशन गुप्ता (सर्जरी विभाग के समूह निदेशक) और श्री हेमचंद गोयल (पार्षद, मोलरबंद  शामिल थे।

दंत चिकित्सा शिविर (21 सितंबर, रेवाड़ी)

  • इस शिविर में 120 लाभार्थियों को दाँत और मसूड़ों से जुड़ी जाँच एवं परामर्श प्रदान किया गया।
  • विशेषज्ञ टीम का नेतृत्व ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. प्रदीप ने किया।
     
  1. बिहार: मेगा स्वास्थ्य शिविर से 1,300 लोगों के जीवन में बदलाव

बिहार में आरोग्य अभियान ने सबसे व्यापक पहुँच बनाई — यहाँ आयोजित शिविरों ने हज़ारों लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। इसका सबसे बड़ा आयोजन मधेपुरा में हुआ।

मेगा मल्टी-स्पेशियलिटी शिविर (23 सितंबर, मधेपुरा)

  • मधेपुरा में आयोजित इस विशाल एकदिवसीय शिविर ने सिर्फ एक दिन में 1,000 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
  • इस कैंप में मधुमेह, रक्तचाप, अस्थमा, नेत्र संबंधी रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया गया।
  • यह आयोजन देव सावित्री अस्पताल, मधेपुरा के साथ पार्टनरशिप में किया गया था ।
  • शिविर की विशेषज्ञ टीम में प्रमुख चिकित्सक शामिल थे — डॉ. संजीव कुमार भारती (सामान्य एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. आस्था यादव (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. जयमले यादव, डॉ. सुमन सौरभ, और डॉ. यश खेतान (नेत्र रोग/ग्लूकोमा विशेषज्ञ)।

स्वास्थ्य शिविर (14 सितंबर, मधेपुरा)

इस शिविर में 300 लाभार्थियों को आवश्यक स्वास्थ्य जाँच और परामर्श प्रदान किया गया ।

  1. महाराष्ट्र: महत्वपूर्ण ह्रदय जांच

महाराष्ट्र में आरोग्य अभियान ने हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर जाँच के महत्व को रेखांकित करते हुए एक विशेष शिविर आयोजित किया।

हृदय जाँच शिविर (21 सितंबर, अमरावती)

  • अमरावती में आयोजित इस शिविर में 360 लोगों को हृदय से जुड़ी जाँच और परामर्श की सुविधाएँ प्रदान की गईं।
  • शिविर का मुख्य उद्देश्य था — लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और शुरुआती चरण में सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करना।
  • इस विशेष पहल में प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. अविनाश साओजी (एम.बी.बी.एस., एन.जी.ओ. प्रयास सेवनकुर के संस्थापक) ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं और प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।
  1. पंजाब: विशेषज्ञ टीम की पहल

आरोग्य द्वारा पंजाब में एक विशेष एलोपैथी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कीं।

स्वास्थ्य शिविर (28 सितंबर, डेरा बाबा नानक)

  • इस शिविर में लगभग 700 ग्रामीण लाभार्थियों को आवश्यक एलोपैथिक जांच और उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराए गए।
  • डॉ. जे.एस. खुल्लर, डॉ. सुखमन कौर खुल्लर, डॉ. हरप्रीत सिंह, डॉ. रूपा, डॉ. सिमरन, डॉ. दिनेश कुमार और डॉ. वरुण जैसे अनुभवी डॉक्टरों की एक समर्पित टीम ने पूरे मनोयोग से अपनी सेवाएँ दीं।

आने वाले कुछ महीनों में कई हेल्थ कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न सेवाएँ प्रदान की जाएँगी, ताकि उन क्षेत्रों तक पहुँचा जा सके जो अभी भी मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। अधिकतम लोगों तक पहुँचकर कम्युनिटी हेल्थ प्रदान करना हमारा लक्ष्य है, और डी.जे.जे.एस. निरंतर इस दिशा में कार्यरत है।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox