Read in English

सम्पूर्ण शिक्षा कार्यक्रम- मंथन ने दिल्ली की कड़कड़डूमा शाखा में 5 सितम्बर को शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य पर “THANK YOU TEACHERS – a spirited event on teacher’s day” कार्यक्रम का आयोजन किया| यह आयोजन अथक प्रयासों द्वारा राष्ट्र के भविष्य निर्माता शिक्षकों को उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु किया गया| सम्पूर्ण विकास केन्द्रों के लगभग 100 शिक्षक इस आयोजन में शामिल हुए| शिक्षकों को सम्पूर्ण विकास केंद्र badge, तिलक लगा व् उनके छात्रों द्वारा ही बनाए गए welcome cards दिए गए| कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुती द्वारा किया गया| साथ ही संस्थान के volunteers ने जीवन में गुरु की महिमा को प्रकट करती skit को सबके समक्ष रखा| अध्यापकों के लिए प्रेरणादायक विडियो, रोचक व् ज्ञानवर्धन Toy-Teach-Intro, बूझो तो जाने, Letter to self आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया| मंथन ने पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर उज्जवल भविष्य में अभूतपूर्व योगदान देने हेतु शिक्षकों का आभार व्यक्त किया| 6 सितम्बर को महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य पर पंजाब, Community Centre, अग्रवाल नगर, फिरोजपुर रोड, लुधियाना में cultural fest (सांस्कृतिक उत्सव) का आयोजन किया गया| इस कार्यक्रम में अन्य स्कूलों के साथ-साथ सम्पूर्ण विकास केंद्र- मंथन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया| साध्वी रजनी भारती जी ने उपस्थित लगभग 450 लोगों को मंथन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि Ex. Union Minister- श्री प्रवीन बंसल, M.P- श्री रवनीत बिट्टू, Counselor- श्रीमती लीना तपरिया, MLA- भारत भूषण आशु, दुर्गा माता मंदिर Trust के अध्यक्ष- श्री बलबीर गुप्ता जी व् श्री हेमराज अग्रवाल जी उपस्थित रहे| सभी मुख्य अतिथियों व् आयोजकों ने मंथन की सराहना करते हुए Manthanites को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया|

THANK YOU TEACHERS – a spirited event on teacher's day

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox