Read in English

भारत के विभिन्न ग्रामीण एवं छोटे नगरों से जुड़े क्षेत्रों में आज भी नियमित स्वास्थ्य सेवाएं, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं समय पर चिकित्सीय मार्गदर्शन की पहुँच एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। देर से निदान, बढ़ती जीवनशैली संबंधी बिमारियों के कारण विशेषकर जरूरतमंद परिवारों एवं वृद्धजनों की स्वास्थ्य समस्याएँ और अधिक बढ़ जाती हैं।

With 460 Camps, OPDs and 13,921 beneficiaries, Divya Dham Centre has been a hub for free Health Care Services to the 66+ nearby villages under DJJS Aarogya

इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डी.जे.जे.एस. आरोग्य निरंतर समाजहित में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु कार्यरत है। दिल्ली के कुतुबगढ़ के समीप स्थित DJJS दिव्य धाम सेंटर में वर्षभर नियमित स्वास्थ्य शिविरों, ओ.पी.डी. सेवाओं एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आसपास के समुदाय लगातार लाभान्वित हुए ।

समग्र स्वास्थ्य सेवा पहल के रूप में डी.जे.जे.एस. आरोग्य उपचार, स्वास्थ्य संरक्षण एवं जन-जागरूकता आधारित सेवाओं पर विशेष रूप से कार्य कर रहा है, ताकि लोगों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श, प्रारंभिक जाँच एवं उचित स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्राप्त हो सके। समय के साथ यह पहल उन लोगों के लिए एक विश्वसनीय सहारा बनकर उभरी है, जिन्हें नियमित एवं भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं। इसका उद्देश्य केवल रोगों का उपचार ही नहीं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना भी है।

With 460 Camps, OPDs and 13,921 beneficiaries, Divya Dham Centre has been a hub for free Health Care Services to the 66+ nearby villages under DJJS Aarogya

मार्च 2025 से अप्रैल 2026 तक डी.जे.जे.एस.आरोग्य ने दिव्य धाम केंद्र, दिल्ली में 460 स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए, जिनसे 13,921 लोगों को लाभ मिला। इस उपलब्धि की सबसे विशेष बात केवल बड़ी संख्या नहीं है, बल्कि सेवाओं का लगातार जारी रखना भी है। हर सप्ताह और हर महीने बिना रुके लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाई गईं।

एकीकृत सहयोग और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाएं 

आरोग्य ने विशेषज्ञ चिकित्सा सहयोगों और नियमित स्वास्थ्य सेवाओं को साथ जोड़कर लोगों तक अपनी पहुंच और मजबूत की है। इसका मुख्य मकसद है कि जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती इलाज की सुविधा मिल सके।

बड़े-बड़े अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों के साथ मिलकर काम करने से सेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया गया ।

AIIMS दिल्ली ने प्राथमिक नेत्र देखभाल कैंप {प्राइमरी आईकेअर कैंप (P.E.C.)} और जागरूकता सत्रों में सहयोग किया, जिससे प्रत्येक सप्ताह आंखों के शिविर लगाए गए। इन शिविरों में लोगों की शुरुआती जाँच, सलाह और आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी दी गई।

PGIDS रोहतक के सहयोग से डेंटल शिविर एवं ओरल हेल्थ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही नियमित डेंटल ओ.पी.डी. एवं माह में दो बार डेंटल शिविर संचालित किए गए, जिनमें जाँच एवं मूलभूत उपचार सेवाएँ प्रदान की गईं। 

A&U तिब्बिया कॉलेज और अस्पताल ने प्रत्येक माह आयुर्वेद शिविरों के लिए अनुभवी डॉक्टर उपलब्ध कराए, जहां लोगों को बीमारियों से बचाव और संपूर्ण स्वास्थ्य के बारे में सलाह दी गई। इस वर्ष हजारों लोगों ने कैंप में अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की जाँच करवाई; इनमें वे लोग भी शामिल थे जो पहले भी आ चुके थे और वे भी जो पहली बार आए थे।

संस्थागत सहयोगों के अतिरिक्त, कई अनुभवी चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने भी नियमित ओ.पी.डी सेवाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

प्रसिद्ध नाड़ी विशेषज्ञ एवं प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य डॉ. भारत भाई प्रजापति द्वारा प्रतिमाह 4–5 दिनों तक आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी ओ.पी.डी. सेवाएँ प्रदान की गईं, जिससे लोगों को समग्र स्वास्थ्य परामर्श एवं व्यक्तिगत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

● आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रविंदर (BAMS) एवं डॉ. चेल्सी नागर (B.A.M.S., C.R.A.V., Ministry of AYUSH, Government of India) द्वारा भी पूरे वर्ष नियमित आयुर्वेद ओ.पी.डी. संचालित की गईं, जिससे समुदाय को पारंपरिक एवं स्वास्थ्य संरक्षण आधारित सेवाओं का सतत लाभ मिलता रहा।

● गौतम हॉस्पिटल, रुद्रपुर (उत्तराखंड) के ENT विशेषज्ञ डॉ. नितिन शर्मा द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित ENT ओ.पी.डी. संचालित की गई, जिससे कान, नाक एवं गले से संबंधित समस्याओं हेतु विशेषज्ञ परामर्श सुलभ हो सका।

● विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के अंतर्गत अप्रैल 2026 से जयपुर स्थित Metro MAS Hospital के आर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार गेहलोत के सहयोग से आर्थोपेडिक ओ.पी.डी. भी प्रारंभ की गई। यह ओ.पी.डी. प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है, जिससे हड्डियों, जोड़ों एवं चलने-फिरने से संबंधित समस्याओं वाले मरीजों को लाभ मिल सके।

इन सभी सहयोग से पंचकर्म और दांतों के इलाज से जुड़ी नियमित ओ.पी.डी. और मज़बूत हुई। इससे यह सुनिश्चित हुआ कि लोगों को पूरे साल विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं आसानी से मिलती रहें।

बढ़ती भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण है कि डी.जे.जे.एस. आरोग्य ने समय के साथ लोगों का गहरा विश्वास जीता है। लोगों के उत्साहजनक सहयोग से प्रेरित होकर, ये स्वास्थ्य सेवाएँ अब एक सतत और नियमित पहल का रूप ले चुकी हैं। इसके अंतर्गत हर महीने तय तिथियों पर शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि सभी को आसानी से और लगातार सेवाएँ प्राप्त हो सकें। 

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन से प्रेरित होकर, डी.जे.जे.एस. आरोग्य करुणा, अनुशासन और सभी के समग्र कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर सेवा कार्य कर रहा है।

आगे की योजनाएँ

• अधिक से अधिक समुदायों तक पहुँच बढ़ाना

• चिकित्सा साझेदारी और सहयोग को और मज़बूत करना

• एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त समाज का निर्माण करना 

डी.जे.जे.एस. आरोग्य की एक वर्ष की यात्रा इस बात का सशक्त उदाहरण है कि निरंतर और समुदाय-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएँ किस प्रकार लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं। यह सेवा यात्रा आगे भी और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगी।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox