Read in English

"स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है "  इस कथन की प्रमाणिकता को वैज्ञानिक तथ्यों एवं प्रयोगों के माध्यम से सरलता पूर्वक समझा जा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति विभिन्न रोगों तथा मानसिक तनावों से दूर रह कर अपने दैनिक कार्यकलापों को सहजता से संपन्न करता है एवं उसके कार्य करने की क्षमता भी कई गुना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के सन्दर्भ में योग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है एवं योग की परम्परा भारत में कई वर्षों से चली आ रही है। उत्तम स्वास्थ्य एवं इसके संबंध में योग की महत्ता को सभी से अवगत कराने हेतु मंथन-संपूर्ण विकास केंद्र ने 10 अप्रैल 2021 को शिक्षकों के लिए एक विशेष वेबिनार का आयोजन किया, जिसका विषय था- "yoga to keep doctor away"।

World Health Day Celebrations | Manthan SVK, April 2021

सत्र की अध्यक्षता बबली सोनी जी ने की। बबली सोनी जी को योग में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त है एवं वे एक योग प्रशिक्षक के रूप में ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से योग की शिक्षा प्रदान करने हेतु कार्यशील है। बबली सोनी जी ने महर्षि पतंजलि के विषय में बताते हुए उनके द्वारा की गयी योग दर्शन की रचना का उल्लेख किया। सत्र में विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम एवं सूक्ष्म व्यायाम जैसे पश्चिमोत्तानासन,भ्रामरी,वक्रासन, चक्रासन, सर्वांगासन तथा अनुलोम-विलोम से होने वाले लाभ के विषय में श्रोतागणों को अवगत कराया गया। बबली सोनी जी ने संतुलित आहार की महत्ता को बताते हुए सभी को संतुलित आहार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। इसी श्रृंखला में विशेषकर महिलाओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को योग साधना के माध्यम से दूर करने पर बल दिया गया। 

अंत में सत्र को समापन की ओर ले जाते हुए प्रश्नोत्तर गतिविधि के माध्यम से श्रोतागणों की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों के समाधान हेतु विभिन्न विकल्पों को साझा किया गया एवं सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी।

World Health Day Celebrations | Manthan SVK, April 2021

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox