सोचो, कभी ऐसा हो, तो क्या हो? | Akhand Gyan | Eternal Wisdom

सोचो, कभी ऐसा हो, तो क्या हो?

  • जब कभी भी आपके चाचाजी अपसे मिलने आपके घर आयें, आपने नीले रंग की ही ड्रेस पहनी हो!
  • आप दो साल बाद राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से जयपुर जा रहे हैं। आपको अपनी साथ वाली सीट पर वही यात्री बैठा मिले, जो दो साल पहले मिला था!
  • आप एक सेमिनर में गए। वहाँ उपस्थित १५ लोगों में से १० का नाम अजय हो!
  • आपका और आपके बेटे का जन्मदिन एक ही दिन हो।...

 ऐसी कोई-न-कोई घटना, कभी-न-कभी हम सभी के जीवन में घटती है। हम इसे हँसकर या उदास होकर संयोग कह देते हैं। ...शब्दकोश की परिभाषा के अनुसार यदि दो या दो से अधिक घटनायेँ या स्थितियाँ समय, स्थान द्वारा संबंधित हों, परन्तु उनके इस संबंध के पीछे कोई ठोस कारण दिखाई न पड़े तो उसे संयोग कहते हैं। दूसरे शब्दों में संयोग ...  

संयोग को अंग्रेज़ी में 'coincidence' कहा जाता है। coincidence लैटिन भाषा के 'cum' यानी 'एकसाथ' और 'incidence' यानी 'गिरना या होना' से निकला है। भौतिक विज्ञान ने ...। ... कंप्यूटर भाषा में इसे ... कहा गया। जब हम एक कागज़ पर बेतरतीब ढंग से सैंकडों बिन्दु बनाते हैं, तो हमेशा देखा गया है कि उनमें से ४ से लेकर ८ बिन्दु वाले कई ऐसे ग्रुप हैं जो एक सीधी रेखा में जोड़े जा सकते हैं।

मतलब कि जीवन के हर पहलू, हर क्षेत्र से जुडे हैं ये संयोग। ...हम आपके सामने कुछ ऐसे ही हैरतअंगेज़, विस्मयकारी, अनूठे प्रस्तुत कर रहे हैं, जो १०० फीसदी सत्य घटनाएँ हैं।  

.... सन् १८८३ में, हैनरी जिगलैंड ने अपनी प्रेमिका से रिश्ता तोड़ दिया। इस सदमे के कारण उसने आत्महत्या कर ली। क्रोधावेश में लड़की के भाई ने हैनरी पर गोली चली दी और फिर खुद की जान ले ली। हैनरी संयोगवश बच गया और गोली एक विशालकाय वृक्ष में जा धंसी। कई सालों बाद, हैनरी ने उस वृक्ष को काटने की सोची और वृक्ष विशालकाय होने क कारण उसने उसे डायनामाइट द्वारा उड़ाया। विस्फोट होने पर, वृक्ष में धंसी वह गोली तेज़ी से बहार निकल सीधे हैनरी के सिर में जा घुसी। कैसा अद्भुत संयोग है? उसी गोली से हैनरी की मौत होना जिससे सालों पहले वो बच गया था। 

 ... इंसान की मृत्यु कब, कैसे, कहाँ और किससे होगी, क्या यह इस हद तक तय है? ... क्या संदेश देना चाहते हैं ईश्वर प्रकृति में ऐसे संयोग घटित करके? ये सब जानने के लिए पढ़िए मार्च माह की हिन्दी अखण्ड ज्ञान मासिक पत्रिका!

Need to read such articles? Subscribe Today