गर्मियों की छुट्टियों में सुधारें विहार और व्यवहार! | Akhand Gyan | Eternal Wisdom

गर्मियों की छुट्टियों में सुधारें विहार और व्यवहार!

प्यारे बच्चों! गर्मियों की छुट्टियाँ शुरू हो चुकी हैं। आप खूब मज़े कर रहे होगे और स्कूल से मिला होमवर्क भी जमकर कर रहे होंगे। इस माह की 'अखण्ड ज्ञान' भी आपको इन छुट्टियों का एक होमवर्क दे रही है। क्या हुआ? ...घबराइए नहीं! क्योंकि यह होमवर्क आपको शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आत्मिक- हर स्तर पर सशक्त करेगा। यदि आपने पूरी तत्परता से इस गृहकार्य को पूर्ण किया, तो छुट्टियों के बाद आप एक नए क्रांतिकारी व्यक्तित्व के साथ स्कूल में प्रवेश करोगे!
अब जानिए कि आपको क्या करना है? इस स्तम्भ में हम विहार और व्यवहार से सम्बंधित आपको 10-10 टिप्स दे रहे हैं। आपको प्रतिदिन एक सुझाव का अभ्यास करना है। पहले दिन पहले सुझाव को जीवन में उतारना है। दूसरे दिन पहले और दूसरे दोनों सुझाव का अभ्यास करना है...इस तरह 20 दिनों में आप 20 बातों को सीख कर अपने व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास  कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, सबसे पहले विहार संबंधी टिप्स को! ये आपको सिखाएँगी कि दिनचर्या में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए!

कैसा हो आपका विहार?

  1. रात को समय पर सोएँ व सुबह जल्दी उठें। जहाँ एक ओर रात को देर तक जागने से शरीर अस्वस्थ होता है और आँखों पर भी बुरा असर पड़ता है। वहीं दूसरी ओर सुबह का वातावरण पवित्र व शांत होता है। उस समय हमारा मस्तिष्क पढ़ाई में अच्छे से एकाग्र हो पाता है।
  2. प्रातः उठने के बाद सबसे पहले- भगवान, माता-पिता व बड़ों के चरण स्पर्श करें या उन्हें नमस्कार करें।
    ...

कैसा हो आप का व्यवहार?

अब बारी है, आपके व्यवहार को सुधारने की! मनुष्य की असली पहचान तो उसके आचरण से ही होती है। अच्छा रहेगा, अगर हम छोटी उम्र में ही अपनी व्यावहारिक आदतों को सुन्दर बनाते जाएँ।अपने बोल-चाल के ढंग और आचार पर कार्य करें।

  1. बोलने से पहले अच्छे से सुनने की आदत डालें। अच्छे श्रोता बनिए क्योंकि अच्छे से सुनने के बाद ही आप अच्छे  से जवाब दे पाते हैं।
  2. हमेशा मीठा और स्पष्ट बोलें। वाणी में विनम्रता होनी चाहिए।...

...
...अधिकतर बच्चों में एक बीमारी आमतौर पर पाई जाती है। 'मैथ्स एन्गजायटी'! 
तो ऐसे में कैसे बनाएँ अपनी बुद्धि को कुशाग्र? विहार और व्यवहार से संबंधित क्या हैं बाकी टिप्स? पूर्णत: जानने के लिए पढ़िए जून'16 माह की हिन्दी अखण्ड ज्ञान मासिक पत्रिका।

Need to read such articles? Subscribe Today