रंगीन, स्वादिष्ट और पौष्टिक पानी! | Akhand Gyan | Eternal Wisdom

रंगीन, स्वादिष्ट और पौष्टिक पानी!

उफ! आज की दौड़-भाग भरी ज़िन्दगी! इतनी आपाधापी! ऐसे में अपना ख्याल रखने का समय ही कहाँ मिलता है?कितनी बार तो पूरा-पूरा दिन पानी पीना तक याद नहीं रहता। जबकि हम सब जानते हैं कि शरीर में पानी की सही मात्रा का होना कितना आवश्यक है। पानी की कमी से प् थकावट, प्रतिरोधक शक्ति कम होना, पाचन शक्ति (मेटाबॉलिज्म) में कमी आदि अनेक स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ देखने को मिलती हैं। इससे शरीर में फुलाव और अफारे की समस्या भी हो जाती है। खासकर गर्मी के मौसम में, अधिक पसीना आने के कारण शरीर कई पोषक तत्त्व और लवण भी खो देता है।
इन सभी समस्याओं से निज़ात दिलाने के लिए हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे पेय जो न केवल स्वादिष्ट बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। हमारे बड़े-बुज़ुर्ग तो इन्हें शुरुआत से अपनाते आए हैं। आजकल ये डीटॉक्स वॉटर के नाम से खासे प्रचलित हैं। इन्हें बनाना बेहद आसान है। बस पानी में डालें मौसम के अनुकूल फल व सब्जियाँ! इनको पीने से शरीर से सारे विषाक्त टॉक्सिन (विष) बाहर निकल जाते हैं।
आइए, अब जानते हैं इनको बनाने की विधि और इनसे जुड़े फायदे। इन सभी पेयों को एक रात पहले जग भरकर बना लें। फिर पूरे दिन 5-6 बार इनका सेवन करें।


खीरे और नींबू से बनी डीटॉक्स ड्रिंक
सामग्री-
एक खीरा, एक नींबू, थोड़ी सी अदरक, पुदीने के 10-12 पत्ते, एक जग पानी
विधि-
●  खीरे को अच्छी तरह धो लें। फिर छिलके समेत पतली-पतली, गोल-गोल फाँकें काट लें।
●   नींबू को भी अच्छी तरह से धो लें। फिर बारीक गोल फाँकें काट लें।
●   अदरक को कद्दूकस कर लें। इस कद्दूकस की हुई एक चम्मच अदरक को लें
●   पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धो लें।
●   उपरिलिखित सारी सामग्री को एक पानी भरे जग में डालें। पूरी रात ऐसे ही छोड़ दें।
●    अगली सुबह छान लें।
स्वादिष्ट ड्रिंक तैयार है।


लाभ-
1.  खीरे में कम कैलोरी और अधिक तरलता होती है।इसलिए वज़न घटाने में खीरे के इस पेय का कोई मुकाबला नहीं है।
2.  शरीर की सफाई में नींबू का बड़ा योगदान होता है।इसमें मौजूद पैक्टिन फाइबर ही इसका मूलभूत कारण है।
3.  थोड़ी सी अदरक का नियमित सेवन भी ज़्यादा खाने की प्रवृत्ति को कम करता है।
4.  पुदीना न केवल ताज़गी लाता है, बल्कि इसका सेवन मानसिक थकान को भी भगाता है। इससे अपच की समस्या दूर होती है। साथ ही, यह भूख कम करने में भी सहायक होता है।
5.  पतले व कम वज़न वाले लोग भी इस पानी का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसे पीने से मेटाबॉलिज्म (पाचन तंत्र) अच्छा रहता है।
6.  चूँकि शरीर पानी से पोषित रहता है, इस कारण त्वचा भी निखरी रहती है।
...
अन्य ड्रिंक्स और इनको बनाते हुए क्या सावधानियाँ रखनी चाहिएँ जानने के लिए पढ़िए जुलाई'2018 माह की अखण्ड ज्ञान हिन्दी मासिक पत्रिका।

Need to read such articles? Subscribe Today