Read in English

आध्यात्मिक रूप से जागृत मानव अपने चरित्र के बल पर पूरी दुनिया पर विजय प्राप्त कर सकता है - शिवाजी महाराज

Devotional Concert 'Kranti Deep' Invigorated the Masses for a Divine Revolution in Amritsar, Punjab

भौतिकता के वशीभूत हो घृणा, हिंसा, भ्रष्टाचार और अनेक बुराइयों से यह दुनिया झुलस रही है। मानव, क्रांतियों के माध्यम से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक या राष्ट्रीय स्तर पर परिवर्तन लाने का प्रयास करता रहा है। इन क्रांतियों से समाज में परिवर्तन तो आता है परन्तु कई बार कुछ समय उपरांत वही क्रांतियाँ अनेक समस्याओं की जननी बन समाज के पतन का कारण भी बन जाती है। परन्तु वे क्रांतियां जो सदैव समाज के उत्थान का कारण रही उन सभी क्रांतियाँ का आधार "आध्यात्मिक क्रांति" रही है।   

जिस प्रकार शिवाजी महाराज ने समर्थ गुरु रामदास जी द्वारा आध्यात्मिक ज्ञान को प्राप्त कर अपनी आध्यात्मिक यात्रा आरम्भ की व अध्यात्म की शक्ति से 17वीं शताब्दी में मुगल आक्रमणकारियों की बुराई का विरोध किया। इसी प्रकार, आज हमें भी आध्यात्मिक स्तर पर जागरूक हो, समाज में सत्य और धार्मिक मूल्यों की स्थापना करते हुए बुराई को समाप्त करना है।
 
परम पूजनीय सर्व श्री आशुतोष महाराज जी आज के समय के ऐसे आध्यात्मिक क्रांतिकारी संत हैं, जो प्रत्येक आत्मा को दिव्य प्रकाश से प्रकाशित करते हुए बड़े पैमाने पर व्यक्ति और समाज में आंतरिक परिवर्तन ला रहे हैं। इसी प्रयास में, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा 17 मार्च, 2019 को अमृतसर, पंजाब में "क्रांति दीप" विषय पर भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भक्त व संत समाज ने प्रेरणादायक व अर्थपूर्ण मधुर भजनों का गायन किया। आध्यात्मिकता से ओतप्रोत स्वर लहरियां ने लोगों को एकता के सूत्र में बांधते हुए बंधनों से मुक्त कर आतंरिक शांति को बनाएं रखने की शक्ति प्रदान की। कार्यक्रम से प्रभावित हो उपस्थित लोगों में अद्भुत खुशी और आंतरिक उत्साह का संचार हुआ।

साध्वी सुमेधा भारती जी एवं साध्वी जयंती भारती जी ने अपने विचारों के द्वारा वास्तविक आध्यात्मिकता और परिवर्तन के विषय में समझाया। आंतरिक क्रांति द्वारा शरीर, मन और आत्मा में ऐसे सकारात्मक परिवर्तन आते है जो एक व्यक्ति के व्यक्तित्व में दिव्यता को प्रगट कर जीवन को  सही दिशा में अग्रसर करते है। आंतरिक क्रांति तभी सम्भव हो पाती है, जब मानव समय के पूर्ण सतगुरु द्वारा ब्रह्मज्ञान को प्राप्त करता है। ब्रह्मज्ञान के मार्ग पर बढ़ता हुआ मानव ही आध्यात्मिकता द्वारा समाज में सकरात्मक व दृढ़ परिवर्तन हेतु महत्वपूर्ण भूमिका को निभा सकता है।  
शास्त्रीय संगीत व मधुर धुनों पर आध्यात्मिकता से परिपूर्ण विचारों के सुंदर समन्वय ने लोगों में शांति का संचार किया। कार्यक्रम के अंत में लोगों को उत्साह द्वारा जीवन में सही दिशा की ओर अग्रसर करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे:

1. श्री ओम प्रकाश सोनी (कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकार)
2. डॉ राज कुमार वेरका (विधायक - पश्चिम अमृतसर और चेयरमैन वेयर हाउस पंजाब)
3. श्री सुनील दत्ता (विधायक, उत्तरी अमृतसर)
4. श्री इंदरबीर सिंह बुलारिया (विधायक, दक्षिण अमृतसर)
5. श्री सुखविंदर सिंह डैनी (विधायक, जंडियाला गुरु अमृतसर)
6. श्री अश्वनी शेखरी (पूर्व विधायक, बटाला)
7. श्री रमन भाहल (अध्यक्ष, एसएस रोड)
8. श्री राजिंदर मोहन छेनार (वरिष्ठ नेता, भाजपा)
9. श्रीमती लक्ष्मी कांत चावला (पूर्व मंत्री, पंजाब सरकार)
10. श्री अनिल जोशी (पूर्व मंत्री, पंजाब सरकार)
11. श्री राजेश हनी (प्रवक्ता भाजपा, पंजाब)
12. श्री जुगल किशोर शर्मा (पूर्व विधायक, अमृतसर)
13. श्री रमेश चंद शर्मा (अध्यक्ष, श्री दुर्गियाना मंदिर)
14. श्री. एस. के. लूथरा (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डीएवी स्कूल)
15. श्री सुशील गुप्ता (उद्योगपति, धात्री मिल्स अमृतसर)
16. श्री अश्वनी शर्मा (एडवोकेट)
17. श्री अमन ऐरी (पार्षद)  
18. श्री हरमिंदर सिंह पिंटू (पार्षद)
19. श्री विकास सोनी (पार्षद)
20. श्री सुरिंदर दुग्गल (पूर्व केमिस्ट एसोसिएशन, पंजाब)
21. श्री प्रतीप शर्मा (पार्षद)
22. श्रीमती जतिंदर सोनिया (जिला शहर अध्यक्ष, कांग्रेस)
23. श्री सुदेश लहरी (बॉलीवुड हास्य अभिनेता)
24. श्री सुरिंदर फरिश्त्र (कॉमेडियन)
25. श्री मुनीश अग्रवाल (उद्योगपति)
26. श्री जसबीर सिंह (राष्ट्रीय सिख संगत)
27. श्री अक्षय (विभाग प्रमुख, आरएसएस, अमृतसर)
28. श्री सुशील बंसल (बंसल मिठाई की दुकान)
29. श्री राज कुमार जूडो (पूर्व राज्य अध्यक्ष बीजेपी स्पोर्ट्स लेल पंजाब)
30. श्रीमती अंचल महाजन (अशोक वाटिका स्कूल)
31. श्रीमती बबीता जायसवाल (कैशियर भाजपा, अमृतसर)
32. श्री सतीश बल्लू (पार्षद)
33. श्री रवि (अध्यक्ष, हनुमान चालीसा परिवार समिति)
34. श्रीमती अंजना सेठ (निदेशक, होल्ली हार्ट स्कूल)
35. श्री सुरेश कुमार (प्रिंसिपल, मनोहर वाटिका स्कूल)
36. श्रीमती दमनप्रीत कौर (प्रिसिंपल, अमेरिकन स्कूल)
37. श्री रजनीश शर्मा (निज्जर स्कैन सेंटर)
38. श्री बलविंदर सिंह (विधायक श्री हरगोविंद, गुरदासपुर)
 

Devotional Concert 'Kranti Deep' Invigorated the Masses for a Divine Revolution in Amritsar, Punjab

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox