Read in English

संस्थान द्वारा विश्व भर में शांति स्थापना हेतु अनेक समाजिक व् आध्यात्मिक कार्यक्रम किए जा रहे है| इसके तहत संस्थान द्वारा आध्यात्मिक गतिविधियों के अंतर्गत भजन संध्याओं का आयोजन किया जाता है| इसके द्वारा लोगों को भजनों के सरस माध्यम से मानव जीवन के लक्ष्य ईश्वर की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है| साथ ही यह भजन संध्याएँ अनेक सामजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढ़ंग से समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम है| इसी श्रृंखला में पंजाब, बठिंडा शाखा द्वारा 29 नवम्बर को छाबड़ा पैलेस नजदीक स्पोर्ट्स स्टेडियम में भजन संध्या का कार्यक्रम रहा| सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी गरिमा भारती जी द्वारा इसका प्रस्तुतिकरण किया गया| साध्वी जी ने अपने विचारों में बताया की मानव सृष्टि की श्रेष्ठ रचना व् प्राणी है| ईश्वर ने मानव को सुख, शांति व् चैतन्यता का स्रोत्र बनाया है| परन्तु आज अपने वास्तविक रूप से अनभिज्ञ होने के कारण मानव अशांत व् दुखी है| वह अपने दुःख को दूर करने के लिए लगातार भौतिकता की ओर भाग रहा है परन्तु फिर भी वह अपने जीवन में सुख को प्राप्त नहीं कर पा रहा| उन्होंने अपने विचारों में बताया की विश्व में व्याप्त सभी समस्याओं का मूल कारण भी यही है| जिस समय मानव अध्यात्मिक उन्नति करेगा उस दिन स्वयं ही सभी समस्याओं का अंत आरम्भ हो जाएगा| साध्वी जी ने साथ ही संस्थान द्वारा चलाए जा रही समाजिक गतिविधियाँ जैसे की “बंदी सुधार व् पुनर्वास कार्यक्रम- अंतरक्रांति, नेत्रहीन व् विकलांग लोगों के सहयतार्थ चलाया जा रहा कार्यक्रम- अंतर्दृष्टि, पिछड़े तबके व् गरीब बच्चों के शिक्षार्थ कार्यक्रम- मंथन” आदि को लोगों के समक्ष रखा| कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्थान के कार्यों की भरसक प्रशंसा की| साथ ही संस्थान के कार्यों में सहयोग देने की भी इच्छा ज़ाहिर की|

Devotional Concert - ‘Uthaan’ Ushered the Spiritual Spirit towards Consciousness(Chaitanya) at Bathinda, Punjab

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox