संस्कृत भारती द्वारा देशभर में संचालित 1008 संस्कृत सम्भाषण शिविरों के अभियान में सहभागिता, दिव्य ज्योति वेद मन्दिर ने भी तीन विशिष्ट शिविरों का सफल आयोजन किया, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के दिल्ली स्तिथ केंद्रों में किया। इन दस दिवसीय संभाषण शिविर में सामान्य जनों से लेकर संस्कृत प्रेमियों ने संस्कृत संभाषण सीखा व अपने दैनिक जीवन में संस्कृत में वार्तालाप करने के प्रथम सौपान को पूर्ण किया।

इस महायज्ञ में दिए गए दिव्य ज्योति वेद मन्दिर के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने हेतु, समापन समारोह में 04 मई 2025 को संस्थान को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी दीपा भारती जी एवं ब्रह्मज्ञानी वेदपाठीयों ने कार्यक्रम की गरिमामयी बढ़ाई। मंच पर साध्वी दीपा भारती जी को समापन प्रतीक चिह्नो से सम्मान प्रदान किया गया, जो संस्था के संस्कृत संरक्षण व प्रसार हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सार्वजनिक सराहना थी।
इस भव्य समारोह की शोभा बढ़ाई केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने, जो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा दिल्ली मंत्रिमंडल के अन्य गणमान्य मंत्रीगण भी इस सांस्कृतिक पुनर्जागरण के पर्व में सहभागी बने।
