Read in English

आज प्रत्येक मानव मानसिक शान्ति की तलाश में है जबकि वो इस बात से पूरी तरह से अनभिज्ञ है कि ये तब तक संभव नहीं है जब तक वो आनंद के स्त्रोत उस परमसत्ता से जुड़ जाए उसे जान जाए! बिना परमात्मा के साक्षात्कार के मानसिक शान्ति असंभव हैI

Divya Naad’s Divine Proclamation Initiating a Peaceful World at Zirakpur, Punjab

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा दिनांक 28 अक्टूबर 2018 को चंडीगढ़ के जीरकपुर में आध्यात्मिकता और स्व जाग्रति की भावना से ओतप्रोत ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया गयाI

 कार्यक्रम में उपस्थित सभागणों को सम्बोधित करते हुए साध्वी जयंती भारती जी ने अपने घट के भीतर गुंजायमान अनहद नाद के बारे में बताया! उन्होंने बताया कि एक पूर्ण गुरु की शरणागत हो कर उनसे  ब्रह्मज्ञान को प्राप्त कर दिव्य नाद को अपने अंतर में सुना जाता हैI हमारे ऋषि महऋषियों ने वेदों के माध्यम से ये उद्घोषित किया कि संपूर्ण सृष्टि की उत्पत्ति परमात्मा के  आदिनाम, इस अनहद नाद के माध्यम से ही हुई हैI संपूर्ण सृष्टि में ये नाद गुंजायमान हैI चर-अचर में इसी दिव्य नाद का समावेश हैI अनहद की इन दिव्य तरंगों के माध्यम से ही वसुधैव कुटुंबकम की भावना को चरितार्थ किया जा सकता है! साध्वी जी ने स्पष्ट किया कि ब्रह्मज्ञान एक अनमोल निधि है और कुछ विरले ही इस महान ज्ञान को प्राप्त कर इस मार्ग में अग्रसर हो पाते हैंI

Divya Naad’s Divine Proclamation Initiating a Peaceful World at Zirakpur, Punjab

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करा कार्यक्रम को एक नए शिखर में पहुंचाया! कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के नाम इस प्रकार है :

1) सरदार बलबीर सिंह सिद्धू (कैबिनेट मंत्री, पशुपालन, डेयरी विकास एवं श्रम, पंजाब)

2)श्री एन के शर्मा एम.एल.ऐ डेराबस्सी

3)श्रीमति गिरीश बंसल एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज 

4)श्री गगनदीप गोयल एडवोकेट

5)श्री मनमोहन शर्मा ए आई जी क्राइम

6)श्री राम गोपाल डी एस पी चंडीगढ़

7)श्री अशोक गोयल, आई ए एस

8)सरदार एस. एस. बैंस, आई ए एस

9)श्री डी आर सिंगला एम डी हर्मिटेज अप्पार्टमेंट जीरकपुर 

10)श्री परवीन गोयल एम डी सौरव कैमिकल जीरकपुर

11)श्री जीवन जिंदल एम डी रिवरडेल अप्पार्टमेंट जीरकपुर 

12)श्री एम एल बंसल एम डी बायोटेक मैक्सटर

13)श्री मुकेश गुप्ता, एम डी सुरिन्द्रा स्टील्स

14)श्री बी एल शर्मा, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट

15)श्री सी बी गोयल एमसी

16)श्री हरमिंदरपाल सिंह एमसी

17)श्री सुमित गोयल,गुप्ता मार्बल्स

18)श्री कुलभूषण गोयल, एम डी अमरावती अप्पार्टमेंट

19)श्रीमति ओमवती पुनिया, एमसी

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox