Read in English

आज भी भारत में बहुत से परिवारों के लिए इलाज कराना आसान नहीं है। दूर-दराज़ जाना, अस्पतालों की भीड़, रोज़गार का नुकसान और सीमित सुविधाएँ—ये सब बड़ी परेशानियाँ हैं। लेकिन जब इलाज खुद लोगों के मोहल्लों और गाँवों तक पहुँच जाए, सम्मान और समझ के साथ, तो ज़िंदगी सच में बदल सकती है।

DJJS Aarogya Reaches 19669+ Beneficiaries Across 1800 PAN-India OPDs in Just 6 Months

जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (डी.जे.जे.एस.) ने आरोग्य – समग्र स्वास्थ्य कार्यक्रम के माध्यम से यही बदलाव लाने की कोशिश की। समुदायों के बीच जाकर ऐसे उपचार अवसर प्रदान किए गए, जहाँ लोगों को न सिर्फ इलाज मिला, बल्कि उन्हें सुना गया और समझा गया ।

ये पहल सिर्फ सामान्य मेडिकल सेवाएं तक सीमित नहीं रही। प्राचीन स्वास्थ्य ज्ञान और मानवीय संवेदना के साथ यह कार्यक्रम धीरे-धीरे एक जनआंदोलन बन गया, जिसने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति नई सोच दी।

DJJS Aarogya Reaches 19669+ Beneficiaries Across 1800 PAN-India OPDs in Just 6 Months

दिल्ली, पंजाब, बिहार और राजस्थान (जयपुर) में हर महीने लगने वाली ओ.पी.डी. सेवाएँ शहरों से लेकर गाँवों तक पहुँचीं। हर जगह ऐसा माहौल बनाया गया जहाँ स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ महसूस हुईं और समय पर उपचार लेने में आने वाली कई बाधाओं को दूर किया गया।

ये ओ.पी.डी. केंद्र ऐसे सुरक्षित स्थान बने, जहाँ लोग बिना झिझक अपनी समस्या बता सकें। घर के पास मुफ्त इलाज और सही सलाह मिलने से लोगों को स्वस्थ जीवन अपनाने में मदद मिली।

इन ओ.पी.डी. केंद्रों में एक ही जगह पर कई तरह की सेवाएँ उपलब्ध थीं—

  1. आयुर्वेद के माध्यम से सही दिनचर्या, भोजन, और संतुलन की सलाह
  2. पंचकर्म से शरीर की शुद्धि,
  3. एक्यूप्रेशर से दर्द और तनाव से राहत, 
  4. कान-नाक-गले की समस्याओं का इलाज,
  5. फिज़ियोथेरेपी से शरीर की मजबूती और गतिशीलता में सहायक3
  6. दंत चिकित्सा से दाँतों की देखभाल
  7. होम्योपैथी से कोमल व लंबे समय तक असर करने वाला उपचार।

इन सबका उद्देश्य था—शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्पष्टता और अंदरूनी संतुलन। कई लोगों के लिए यह सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि उम्मीद, जागरूकता और आत्मविश्वास का अनुभव बना।

इस पूरी यात्रा की सबसे बड़ी ताकत रही सामूहिक सहयोग। स्वयंसेवक, डॉक्टर, स्थानीय लोग और स्वास्थ्य शिक्षक ने मिलकर सेवा का भाव रखा। हर ओ.पी.डी. एक ऐसा मंच बनी जहाँ सीख, संवाद और समुदाय के साथ मिलकर स्वास्थ्य सुधार हुआ।

इस पहल की झलक

• विभिन्न राज्यों में 1800 ओ.पी.डी. आयोजित

• 19669+ लोगों को लाभ मिला, जिनमें ज़रूरतमंद वर्ग भी शामिल

• समर्पित स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी

श्री आशुतोष महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से, डी.जे.जे.एस आरोग्य प्राकृतिक और निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देता है—ताकि स्वास्थ्य सेवाएँ सभी के लिए सुलभ, किफायती और भरोसेमंद बन सकें।

यह पहल हमें याद दिलाती है कि जब सेवा विश्वास और समुदाय के साथ जुड़ती है, तो स्वास्थ्य एक अधिकार बन जाता है, न कि किसी खास वर्ग का विशेषाधिकार।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox