Read in English

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी के दिशानिर्देशन में संस्थान द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम- आरोग्य के अंतर्गत 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक उत्कृष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन दिव्य धाम आश्रम में आयोजित किया गया जिसमे 600 प्रतिभागी शामिल हुए और योग तथा स्वास्थ्य सम्बंधित समस्त जानकारी को ग्रहण किया |

DJJS celebrated International Yoga Day 2023 at Divya Dham Ashram with 600 Participants under its Holistic Health Program - Aarogya

इस एक दिवसीय  कार्यक्रम का उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रचारित करना था। प्रतिभागियों को संगठित प्रार्थनाओं और ऊर्जा दायक ओम की ध्वनि के साथ प्रारंभिक सत्र में संलग्न किया गया जिससे की शरीर को योग अभ्यास के लिए तैयार करने में मदद मिल सके|  

कार्यक्रम का मुख्य ध्यान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन (स्थितियाँ), प्राणायाम (श्वासायाम) द्वारा स्वास्थ्य लाभ पहुचाना था | अनुभवी योग प्रशिक्षकों और दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी के शिष्यों द्वारा इस कार्यक्रम का सञ्चालन किया गया जिसमे प्रतिभागियों ने योग के विज्ञान और परिवर्तनकारी शक्ति को स्वयं अनुभव किया। इस  सत्र ने शारीरिक और मानसिक व्यायामों का एक ऐसा संगठित मिश्रण प्रदान किया जिसने सभी को  सम्पूर्ण स्वास्थ्य के प्रति एक तात्विक दृष्टिकोण प्रदान किया |

DJJS celebrated International Yoga Day 2023 at Divya Dham Ashram with 600 Participants under its Holistic Health Program - Aarogya

कार्यक्रम के दौरान, प्रतिभागियों ने प्रतिज्ञा ली, की वे योग को अपने दैनिक जीवन में सम्मिलित करेंगे और उसके लाभों को दूसरों तक भी अवश्य पहुचाएंगे। यह सामूहिक प्रतिबद्धता प्रतिभागियों की एकता और संकल्प को दिखाती है, जो एक स्वस्थ और संतुलित जीवन को अपनाने के लिए अहम् कदम है।

योग सत्रों के अलावा, उपस्थित लोगों को पौष्टिक भोजन और पोषण के बारे में मूल्यवान ज्ञान भी प्रदान किया गया। एक विशेष प्रदर्शनी ने योग पर आधारित संसाधनों पर जानकारी दी। यही नहीं, योग का इतिहास, लाभ व आधुनिक जीवन शैली  के साथ इसका एकीकरण कैसे हो, यह भी दर्शाया गया। यह प्रदर्शनी प्रतिभागियों को योग के विज्ञान की गहन समझ प्रदान करने में सहायक रही।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान  के संस्थापक एवं संचालक, दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी के तत्वाधान में आयोजित  इस कार्यक्रम में बताया गया- "योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है; यह एक पूर्णतात्विक विज्ञान है जो शरीर, मन और आत्मा को एकजुट करता है। यह हमें संतुलित जीवन जीने के उपकरण प्रदान करता है।"

संस्थान के स्वास्थ्य कार्यक्रम- आरोग्य द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह बहुमुखी रूप से सफल रहा जिसने प्रतिभागियों पर एक दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ा और उन्हें योग को जीवन में एक शैली की तरह अपनाने के लिए प्रेरित किया| दिव्य धाम आश्रम एक बार फिर उन समस्त खोजियों के लिए एक उत्तम स्थान रहा जो योग व अध्यात्म के द्वारा स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहते हैं।

आरोग्य के बारे में:

आरोग्य, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का सम्पूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका सञ्चालन दिव्य गुरु आशुतोष महाराज जी के मार्गनिर्देशन में ही किया जा रहा है। आरोग्य का उद्देश्य प्राचीन ज्ञान को आधुनिक जीवनशैली के साथ मिलाकर मानव को पूर्ण रूप से निरोगी व् एक स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। इसके हेतु विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से, ‘आरोग्य’ जनमानस को एक स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध जीवन की ओर ले जाने के लिए प्रयासरत है ।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox