Read in English

संस्थान के संपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम- आरोग्य के तहत खलवाड़ा रोड, बाबा गढ़िया, दशहरा ग्राउंड, फगवाड़ा पंजाब में दो दिवसीय विलक्षण योग शिविर का आयोजन किया गया| इस शिविर के दौरान बहुत से रोगों का उपचार किस तरह योगा व प्राणायाम से सम्भव है, इसके लिए लोगों  को जागरूक किया गया| 3 और 4 जून को आयोजित इस कार्यक्रम में श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य योगाचार्य- स्वामी आश्विनी जी ने लोगों को ये गुर सिखाए| उन्होंने बताया- “योग कर्मसु कौशलम”- योग द्वारा कार्य में कुशलता आई है| जो व्यक्ति नियमित प्राणायाम व योगाभ्यास करते हैं वह कभी शारीरिक रोगों से पीड़ित नहीं होते| उन्होंने इस शिविर में शूगर, सरवाइकल, जोड़ों के दर्द को कम करने वाले योग आसन बताए गए| इसमें 60 पुरुष, 130 महिलाएं व 25 बच्चे शामिल हुए| साध्वी करमाली भारती जी ने भी अपने ओजस्वी विचारों से लोगों को शरीर के प्रति भी सचेत रहने का आग्रह किया क्योंकि केवल शरीर ही धर्म को साधने का साधन है| इसके स्वस्थ रहने पर ही व्यक्ति भक्ति में सिद्धि को पा सकता है| इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि के तौर पर RSS Dist. Head- श्री शिव हौंडा जी, MLA- श्रीमती सुनीता सोम प्रकाश और RSS से ही रोहित प्रभाकर जी ने शिरकत की| भारी संख्या में लोगों ने इस शिविर का लाभ उठाया| दैनिक सवेरा, दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण समाचार पत्रों ने इसकी कवरेज की| साथ ही, हाल ही में संस्थान के बिधिपुर, जालंधर, पंजाब में नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया| इसमें मरीजों का इलाज व टेस्ट मुफ्त किए गए| शिविर की जानकारी देते हुए स्वामी सज्ज्नानंद जी ने बताया कि संस्थान द्वारा इस तरह के शिविरों का आयोजन समय-समय पर स्वस्थ मानवों के निर्माण हेतु किया जाता है| आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है| इस मौके पर चाइल्ड स्पेशलिस्ट- डॉ. पूजा और डॉ. संदीप भोगल ने मरीजों की जाँच की और उन्हें मुफ्त दवा भी दी| इस कार्यक्रम की कवरेज स्थानीय समाचरपत्रों जैसे- अजीत समाचार, फ्रंट पेज, दैनिक सवेरा टाइम्स, जन संगठन| लगभग 1000 लोग इससे लाभान्वित हुए|

DJJS Phagwara, Punjab organizes two days ‘Vilakshan Yog Shivir'

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox