Read in English

‘वर्ल्ड इकनोमिक फोरम’द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 2023 में वैश्विक लैंगिक अंतर 68.4% पाया गया। इतना ही नहीं, महिलाओं को उनके योगदानों के लिए समाज में ठीक से पहचान भी नहीं प्राप्त हो रही। महिलाओं के लिए भेदभाव मुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से डी.जे.जे.एस. संतुलन हर वर्ष 1 मार्च से 31 मार्च तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित “स्वाभिमान” अभियान चलाता है। इस वर्ष का स्वाभिमान अभियान पिछले वर्षों के मुकाबले अधिक विशेष रहा, क्योंकि इस बार इसके अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में 'तू है शक्ति 2.0' नामक अभियान का वैश्विक लोकार्पण हुआ। 'तू है शक्ति 2.0' अभियान का उद्देस्य महिलाओं को उनकी पूर्ण क्षमता का बोध कराना है।

DJJS Santulan commemorated International Womens Day 2024 with the grand launch of its Global Campaign Tu Hai Shakti 2.0

लोकप्रिय ‘ऑफ कोर्स’ ट्रेंड, वैदिक महिलाओं के गुणों को अभिव्यक्त करती नाटिका और दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्याओं द्वारा व्याख्यान ने इस अभियान को एक अद्भुत सफलता प्रदान की। प्रेरणादायी महिलाओं को उनके महत्वपूर्ण योगदानों के लिए 'संतुलन स्वाभिमानी नारी सम्मान' से पुरस्कृत किया गया। और समाज की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा एक साथ पोस्टर उठाकर 'तू है शक्ति 2.0 वैश्विक अभियान' का लोकार्पण करना, सोने पर सुहागा था।

नई दिल्ली: 30 मार्च, 2024 को कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, संसद मार्ग, नई दिल्ली में सिविल ऑफ़िसर्स, सेना अधिकारी, पुलिस अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एम.सी.एस. अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, डॉक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता, शास्त्रीय नृत्यांगना, रंगमंच पेशेवर, शिक्षाविद, प्रोफेसर, वैज्ञानिक, लेखक, पोषण विशेषज्ञ, एथलीट आदि सहित समाज की 250 से अधिक परिवर्तनकारी प्रतिनिधियों के साथ एक अखिल महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। तीन घंटे के इस सम्मेलन में आधुनिक नारीत्व की चुनौतियाँ पर एक पैनल चर्चा हुई, जिसके बाद प्राचीन काल की वैदिक नारी - 'आम्रपाली' की प्रेरक जीवन यात्रा पर  लाइव कमेंट्री के साथ नाट्य मंचन किया गया। लगभग 18 प्रतिष्ठित महिलाओं को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।

DJJS Santulan commemorated International Womens Day 2024 with the grand launch of its Global Campaign Tu Hai Shakti 2.0

गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश [2 कार्यक्रम]: जिला प्रशासन एवं गीतांजलि वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी द्वारा गाजियाबाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में डी.जे.जे.एस. संतुलन को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में आई.ए.एस. इंद्र विक्रम सिंह (डी.एम.,गाजियाबाद), सुश्री सुनीता दयाल (मेयर, गाजियाबाद) और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जो संतुलन के सामाजिक योगदान से अति  प्रभावित हुए। महिलाओं के उत्थान की आवश्यकता को उजागर करते हुए स्वाभिमान अभियान के तहत शहर में एक और भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके मुख्य आकर्षण एक दिलचस्प नाटिका और प्रेरणादायी नृत्य मंचन रहा।

पिथौरागढ़, उत्तराखंड: संतुलन द्वारा मनोरम नाटक, ज्ञानवर्धक व्याख्यान एवं प्रेरक गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं में वैदिक मूल्यों को जागृत करने का प्रयास किया गया, जिससे वे समाज में परिवर्तन की वाहक बन सकें।

उदयपुर, राजस्थान: आकर्षक नाट्य मंचन से लेकर प्रेरक गतिविधियों तक, इस कार्यक्रम में हर क्षण नारीत्व का उत्सव मनाया गया। भव्यता के बीच दर्शकों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य मंचन का भी आनंद लिया, और विशिष्ट महिलाओं के साथ विचारणीय पैनल चर्चा में भाग लिया।

लंदन, यूनाइटेड किंगडम: प्रसिद्ध अतिथियों की उपस्थिति, ज्ञानवर्धक चर्चाएँ और साध्वी भक्ति प्रिया भारती जी के मनमोहक भाषण ने इसे एक यादगार कार्यक्रम बना दिया!

कड़कड़डूमा, नई दिल्ली: इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे - नाटिका, व्याख्यान, लिंग-रूढिवादिताओं का खंडन और लैंगिक समानता को बढ़ावा देती चर्चा।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: प्रेरक वार्ता, पैनल चर्चा, रोचक गतिविधियाँ और मनमोहक नाटक के साथ इस कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण के सफलता के सूत्रों को उजागर किया। महिलाओं को उनके बेमिसाल योगदान और उपलब्धियों के लिए ‘संतुलन स्वाभिमानी नारी सम्मान’ से सम्मानित भी किया गया।

गुरुग्राम, हरियाणा: नारीत्व का उत्सव मनाने और महिलाओं में आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के लिए, “स्वाभिमान” के बैनर तले एक प्रेरक बैले, विचारोत्तेजक पैनल चर्चा, मनमोहक नाटक और शिक्षाप्रद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

द्वारका, नई दिल्ली: आध्यात्मिक रूप से जागृत वैदिक महिलाओं पर नाट्य प्रदर्शन और दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्यों द्वारा ज्ञानवर्धक वार्ता से युक्त इस अद्भुत कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डूंगरपुर, राजस्थान: आइसब्रेकर गेम्स, आधुनिक नारीत्व की चुनौतियों पर पैनल चर्चा, आध्यात्मिक रूप से जागृत वैदिक महिलाओं पर नाट्य प्रदर्शन, आकर्षक नृत्य बैले, डी.जे.जे.एस. संतुलन की साध्वी प्रतिनिधियों द्वारा आत्मा-जागृति भाषण से सुसज्जित, यह संवेदीकरण कार्यक्रम सुपर हिट रहा। 

डी.जे.जे.एस. दिव्यधाम आश्रम, नई दिल्ली: इस कार्यक्रम ने उपस्थित महिलाओं को वैश्विक विकास में आध्यात्मिक रूप से जागृत महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कुछ प्रतिष्ठित अतिथियों ने भाग लिया, जो डी.जे.जे.एस. संतुलन के सामाजिक योगदान से बेहद प्रभावित हुए। 

चाकन, पुणे, महाराष्ट्र: इस कार्यक्रम में सावित्री बाई फुले पर एक प्रेरक बैले, विचारोत्तेजक पैनल चर्चा, मनोरंजक स्किट, उसके बाद एक शिक्षाप्रद प्रदर्शनी शामिल थी। 

बटाला, पंजाब: महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन बहुत जोश के साथ संपन्न हुआ, जिसमें उत्साहवर्धक नाट्य मंचन, ज्ञानवर्धक व्याख्यान और महिलाओं को आध्यात्म के माध्यम से उनकी सुषुप्त शक्तियों का बोध कराती आकर्षक गतिविधियाँ शामिल थीं।

बेंगलुरु, कर्नाटक: 10 मार्च, 2024 के महिला दिवस कार्यक्रम में कित्तूर रानी चेन्नम्मा का वीरतापूर्ण नाट्य मंचन, मनोरंजक गतिविधियाँ, नृत्य बैले, ज्ञानवर्धक पैनल चर्चा और उत्साहवर्धक वार्ता, द्वारा प्रेरित किया गया!

अमृतसर, पंजाब: यह कार्यक्रम मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य बैले, आकर्षक नाटक और प्रेरक वार्ता सत्र का एक संयोजन था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक महिला प्रतिभागी और स्वयंसेवकों को बहुत-बहुत शुभकामाएं।

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: सशक्तिकरण वार्ता से लेकर परिवर्तनकारी नाटक और मनमोहक नृत्य मंचन  तक, 10 मार्च, 2024 को भव्य महिला दिवस कार्यक्रम के हर पहलू ने महिलाओं की शक्ति, क्षमता और सफलता की सरहाना की।

अहमदाबाद, गुजरात: 18 मार्च, 2024 को सिल्वर ओक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद में महिला दिवस के भव्य समारोह के मुख्य आकर्षण रहे - सुश्री अंतिम पंघाल [अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियन] की जीवनी पर नृत्य नाटिका, महिलाओं के योगदान की सराहना करने के लिए संवेदनशील गतिविधियां और साध्वी अदिति भारती जी [विश्व प्रसिद्ध देवी भागवत कथा वक्ता] द्वारा प्रेरणादायी वक्तव्य।

बरेली, उत्तर प्रदेश [2 कार्यक्रम]: संतुलन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष कार्यक्रमों में प्रेरक प्रसंगों की श्रृंखला के माध्यम से आदर्श मातृत्व के महत्व को प्रस्तुत किया गया। चित्ताकर्षक नाटक, पैनल चर्चा, प्रेरक वार्ता और प्रेरणादायी गतिविधियाँ कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

संबलपुर, ओडिशा: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में समूह चर्चा, नाटक और व्याख्यान के माध्यम से महिलाओं को महत्वाकांक्षी बनने और बाधाओं को पार करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, विश्व में शांति एवं बंधुत्व की स्थापना हेतु कार्यरत एक सामाजिक व आध्यात्मिक संस्थान है; जो अपने नौ मुख्य प्रकल्पों द्वारा समाज में व्यापक परिवर्तन ला रहा है। ये नौ प्रकल्प हैं – महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, साक्षरता अभियान, सम्पूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम, नशा उन्मूलन कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम, भारतीय देसी गौ संवर्धन एवं नस्ल सुधार कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन कार्यक्रम, बंदी सुधार कार्यक्रम और नेत्रहीन एवं दिव्यांगों का सशक्तिकरण कार्यक्रम।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox