Read in English

2 अक्टूबर 2016 को संस्थान के नई दिल्ली, कुतुबगढ़ रोड स्थित दिव्य धाम आश्रम में ‘कामधेनु यज्ञशाला’ का भव्य उद्घाटन समारोह हुआ| DJJS के संस्थापक और संचालक श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में भारत के पशु धन की रक्षा के लिए यह परियोजना सकारात्मक उपायों के साथ पूर्णत: सफल सिद्ध हुई है| महात्मा गांधी ने भी गाय को दया की प्रतीक कहा है| वह मानव जाति के लिए मां तुल्य है। गाय का संरक्षण अपने आप में ही सृष्टि के समस्त मूक प्राणियों के रक्षण समान है|’ संस्थान में आज इन्हीं वचनों की सार्थकता देखने को मिलती है| जहाँ विशेषकर, भारतीय देसी गौओं का संवर्धन एवं संरक्षण किया जा रहा है| तेज़ी से समाप्ति के कगार की ओर बढ़ती इन देसी गौओं को संस्थान की विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित ‘कामधेनु गौशालाओं’ में संरक्षित किया जा रहा| इसी रौ में, दिल्ली स्थित दिव्य धाम आश्रम में एक भव्य ‘कामधेनु यज्ञशाला’ का उद्घाटन किया गया| इस अवसर पर बहुत से परोपकारियों ने गौ दान व गायों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थ दान कर अपना बहुमूल्य योगदान दिया| उन्होंने यज्ञ में भी भाग लेते हुए गायों के संरक्षण और उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की, जो कि मानव जाति के हित में ही है।

Inauguration of Kamdhenu Yagyashala: Divya Dham Ashram, Divya Jyoti Jagrati Sansthan

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox