Read in English

21 जून 2019 केंद्रीय कारागार श्री गंगा नगर राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कैदियों के सर्व वर्गीय विकास के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया |

IYD celebrated in Central Jail, Sri Ganganagar with one day spiritual discourse session

166 पुरुष कैदी और 14 महिला कैदी अन्तरक्रांति से जुड़े और दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के प्रचारक स्वामी विज्ञानानंद के उपदेशों का भरपूर लाभ उठाया |

कैदीयो को संबोधित करते हुए स्वामीजी ने कहा कि भौतिकतावाद की अंधी दौड़ में युवा वर्ग के पास भौतिक सुख सुविधाए तो है परंतु मानसिक शांति न होने के कारण वह चिंता एव अवसाद से मुक्ति पाने के लिए नशे के दल दल में फंस कर अपनी चारित्रिक शक्ति व नैतिक मूल्यों को समाप्त कर रहा है | स्वामीजी ने श्रोताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मिक सुख तथा शांति का अनुभव केवल एक पूर्ण गुरु के सानिध्य में “ब्रह्मज्ञान” के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है |

IYD celebrated in Central Jail, Sri Ganganagar with one day spiritual discourse session

इसी उपलक्ष्य पर साध्वी विष्णुअर्चना भारती और सोनिया भारती ने क्रांतिकारी राष्ट्र भक्ति के गीत गाकर कैदी बंधुओं के हृदयों में राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रसार किया। सभी कैदियों ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की | स्वामीजी ने कैदी भाइयो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया और योग से संबंधित क्रियाएं आसान तथा प्राणायाम से शरीर और मस्तिष्क के सम्बन्ध को बताया |

कार्यक्रम के अंत में कारागार अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा जी ने अन्तरक्रांति द्वारा चलाए गए सामाजिक प्रकल्पों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया |

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox