Read in English

ज्ञान केवल पुस्तकों में नहीं होता। ज्ञान तो सर्वत्र विद्यमान है। खेल का मैदान हो या प्रतियोगिता का समय, भ्रमण का अवसर हो अथवा विद्यालय की प्रयोगशाला, ज्ञान हर ओर उपलब्ध है। विद्यार्थी जीवन इन भांति-भांति रूपों में बिखरे ज्ञान को समेटने का काल है। कक्षा की चार दीवारों से बाहर जब विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने निकलता है तो उसके ज्ञान का फलक विस्तार होता है। वह ज्ञान रस का स्वाद लेने लगता है जिसके फलस्वरूप वह पाठ्य-पुस्तकों में भी आनंद लेने लगता है।

Manthan SVK students visit Atal Tinkering Laboratory (ATL), D.L.D.A.V | Experiencing Innovation

पाठ्य-पुस्तकों के अलावा छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान भी उपलब्ध हो इसके लिए मंथन-संपूर्ण विकास केंद्र समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियाँ आयोजित करता रहता है जिनसे छात्रों को जीवन के नए अनुभवों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होता है। इसी शृंखला में मंथन-SVK द्वारा 7 मई 2022 को DLDAV विद्यालय, शालीमार बाग, दिल्ली की (ATL) अटल टिंकरिंग लैब के शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया जिससे कुल 36 छात्र लाभान्वित हुए।

DLDAV के प्रधानाचार्य ने छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत करते हुए उनके उत्साह और आत्मविश्वास को दोगुना कर दिया। छात्रों ने विद्यालय में स्थित 3-D लैब और वैज्ञानिक पार्क में रियल टाइम 3-D इमेज प्रिंटिंग का आनंद लिया। बच्चों को DAV के छात्रों द्वारा विकसित विभिन्न 3-D और 4-D भौतिकी मॉडल और उनके पीछे के विज्ञान और तकनीक को समझने का मौका मिला। वहाँ की जीव विज्ञान प्रयोगशाला में जीवित जीव और मानव कंकाल के बारे में जानकारी ने बच्चों की रुचि को और भी बढ़ा दिया। इसके अलावा बच्चों ने भौतिकी विज्ञान की विभिन्न धारणाएं जैसे घर्षण, गति, समय, दूरी आदि को उदाहरणों के माध्यम से सरलतम रूप में समझा।

Manthan SVK students visit Atal Tinkering Laboratory (ATL), D.L.D.A.V | Experiencing Innovation

अंत में मंथन-SVK के सभी छात्रों ने अपने इस भ्रमण के अभूतपूर्व अनुभव को सभी के साँझा  करते हुए मंथन-SVK और DLDAV के प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox