Read in English

DJJS मंथन संपूर्ण विकास केंद्र (SVK) द्वारा 28 दिसंबर 2025 को सिद्धेश्वर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में मंथनोत्सव – Sponsors’ Meet कार्यक्रम  का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समग्र बाल विकास के लिए सहयोग, कृतज्ञता एवं साझा प्रतिबद्धता का एक सार्थक उत्सव रहा।

Manthanotsav- Sponsors Meet Program: A Celebration of Gratitude and Partnership | December 2025

इस अवसर पर दिल्ली-एन.सी.आर क्षेत्र से लगभग 200 स्पोंसर्स एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही, जिनका निरंतर सहयोग मंथन SVK मूल्य-आधारित शिक्षा के मिशन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में दिल्ली के पटेल नगर, उत्तम नगर, द्वारका व हरियाणा के बहादुरगढ़ एवं गुरुग्राम केंद्रों से आए मंथन के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने वातावरण को ऊर्जा, उत्साह और आत्मीयता से भर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्पोंसर्स पंजीकरण एवं सहभागितात्मक “मैं मंथन का समर्थन करता/करती हूँ” वॉल गतिविधि से हुई। इसके पश्चात मंथन SMART फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें स्पोंसर्स ने पाँच विभिन्न गतिविधि के माध्यम से मंथन की शैक्षिक कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव किया। कार्यक्रम से पूर्व स्पोंसर्स ने मंथन प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विशेष रूप से तैयार सेल्फी पॉइंट्स पर विद्यार्थियों के साथ स्मरणीय क्षणों को कैमरे में संजोया। कार्यक्रम हॉल में प्रवेश के समय सभी प्रायोजकों का पारंपरिक तिलक द्वारा स्वागत किया गया।

Manthanotsav- Sponsors Meet Program: A Celebration of Gratitude and Partnership | December 2025

स्टेज कार्यक्रम का शुभारंभ स्पोंसर्स के हार्दिक अभिनंदन समारोह से हुआ, जिसमें मंथन के विद्यार्थियों ने आभार व्यक्त करते हुए ThankYou Card और डायरी भेंट कीं। इसके पश्चात DJJS की प्रचारिकाओं एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद “Support ki Goonj” नामक एक प्रेरक सहभागितात्मक गतिविधि आयोजित की गई तथा मंथन विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण साध्वी दीपा भारती जी द्वारा मंथन SVK की प्रेरणादायक यात्रा का प्रस्तुतीकरण रहा, जिसमें आगामी मंथन स्कूल निर्माण परियोजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का सबसे भावपूर्ण क्षण तब आया, जब मंथन–SVK के पूर्व छात्रों ने एक संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से अपने स्पोंसर्स के प्रति आभार व्यक्त किया तथा मूल्य-आधारित शिक्षा के दीर्घकालिक प्रभाव को स्पोंसर्स के समक्ष सजीव रूप में प्रस्तुत किया। इस संवाद ने मंथन SVK के अतीत, वर्तमान और भविष्य को सुंदर रूप से जोड़ा।

कार्यक्रम की शोभा माननीय अतिथियों की उपस्थिति से और बढ़ी, जिनमें श्री राज कुमार बसत्ता जी, उप महानिरीक्षक (BSF); श्री विकास कुमार, सचिव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, गुरुग्राम (हरियाणा); श्री कुलभूषण भारद्वाज जी, अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, बार एसोसिएशन, जिला न्यायालय गुरुग्राम; श्री पवन जिंदल जी, अध्यक्ष, दौलताबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, गुरुग्राम; श्री विनोद गुप्ता जी; श्री वी.के. मिश्रा जी, CMD, NND Auto; श्री अजय मंगला जी एवं श्री संदीप शर्मा जी शामिल रहे। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा और सशक्तता प्रदान की। इस अवसर पर 30 से अधिक नए स्पोंसर्स का सहयोग भी प्राप्त हुआ, जिससे मंथन SVK के कार्यों की पहुँच और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

मंथनोत्सव – Sponsor Meet कार्यक्रम कृतज्ञता, साझेदारी और मूल्य-आधारित भावी नागरिकों के निर्माण हेतु साझा संकल्प की एक सजीव अभिव्यक्ति बनकर उभरा।

जैसे ही समारोह का समापन हुआ, परम पूज्य श्री आशुतोष महाराज जी का दृष्टिकोण एक बार फिर गूंज उठा - कि सच्चा राष्ट्र निर्माण - मूल्यों, अनुशासन और नैतिकता युक्त शिक्षा के माध्यम से बाल हृदयों के पोषण द्वारा ही प्रारंभ होता है।

Subscribe Newsletter

Subscribe below to receive our News & Events each month in your inbox